गढ़शंकर : चंडीगढ़ होशियारपुर मार्ग पर गढ़शंकर शहर में मिट्टी की भरी ट्रैक्टर ट्राली व ट्राले की चपेट में आने से एक बाईक पर स्वार एक युवक की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी मुताबिक चंडीगढ-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर गढ़शंकर शहर बीचो बीच चरनप्रीत सिंह (24)पुत्र बावा सिंह निवासी शेरगढ बारा थाना बस्सी पठाना बाईक नम्बर (पीबी13ए-7843) पर आपने दोस्त सनमदीप सिंह पुत्र हरविंदर सिंह निवासी मानेपुर जिला फतेहगढ़ साहिब के साथ होशियारपुर की ओर जा रहे थे जब वह गढ़शंकर शहर के बीच पहुंचे तो साहमने से आ रही एक मिट्टी की भरी ट्रैक्टर ट्राली (पीबी32 एक्स-3352) और पीछे से आ रहे ट्राले ने उन्हें आपनी चपेट मे लेलिया. जिससे चरनप्रीत सिंह की तो दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा सनमदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर लाया गया । वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते उसे पीजीआई चंडीगढ रेफर कर। गढ़शंकर पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर पहुंच कर तीनों वाहनों व मृतक के शव को कब्जे में ले लिया।
एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों : जाँच की जा रही है कि मोटरसाइकिल ट्रेक्टर ट्रॉली या ट्राले की चपेट में आया या दोनों की चपेट में आया। एक की मौत मौके पर ही हो गई थी तो दूसरा घायल है। घायल युवक के बयान लेने के बाद और मृतक के परिजनों के आने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
Prev
देश को दूसरों के फैसले का मोहताज करने वाले मोदी को देश कभी माफ नहीं करेगाः संदीप सैनी
Nextहिमाचल प्रदेश की सरकार द्वारा हिमाचल में एंट्री टोल टैक्स में 150 प्रतिशत बढ़ौतरी कर पंजाबियों को दिया बड़ा झटका : निजी वाहनों (नॉन रजिस्टर्ड एचपी) का एंट्री टोल टैक्स 70 रुपए से बढ़ाकर एक अप्रैल से 170 हो जायेगा
