थल सेना भर्ती के ग्राउंड टेस्ट में पहले दिन लगभग 360 युवाओं ने लगाई दौड़

by
रोहित जसवाल। हमीरपुर 17 जनवरी। अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में शुक्रवार को आरंभ हुए थल सेना की अग्निवीर भर्ती के फिजिकल टेस्ट में पहले दिन लगभग 360 युवाओं ने भाग लिया। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि पहले दिन के लिए बुलाए गए युवाओं में से लगभग 360 युवा फिजिकल टेस्ट के लिए पहुंचे।
कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों के लिए 1600 मीटर की दौड़ के अलावा पुल अप्स, लंबी कूद, ऊंची कूद और जिग-जैग बैलेंस इत्यादि टेस्ट भी करवाए गए तथा इनकी लंबाई, वजन और छाती का माप भी लिया गया। निदेशक ने बताया कि लगभग 130 युवाओं ने ये टेस्ट क्लियर किए। इनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है तथा शनिवार को इनका मेडिकल परीक्षण होगा।
कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि भर्ती के दूसरे दिन के लिए बुलाए गए युवाओं का भी मैदान में प्रवेश शनिवार तड़के ही आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि फिजिकल टेस्ट, मेडिकल परीक्षण और दस्तावेजों की जांच के लिए भर्ती स्थल पर ही व्यापक प्रबंध किए गए हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति को मैदान में एंट्री नहीं दी जा रही है तथा पूरी क्षेत्र के आसपास पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि फिजिकल टेस्ट के दौरान किसी भी तरह के प्रदर्शनवर्द्धक ड्रग्स के दुरुपयोग को रोकने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। शारीरिक क्षमता एवं प्रदर्शन बढ़ाने वाली लगभग 20 चिह्नित दवाइयों के दुरुपयोग की जांच के लिए अभ्यर्थियों के डोप टेस्ट किए जाएंगे और दोषी पाए जाने वाले अभ्यर्थियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कर्नल बीएस भंडारी ने अभ्यर्थियों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे भर्ती के संबंध में किसी भी तरह के प्रलोभन या प्रभाव में न आएं। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती कार्यालय पूरी भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्षता के साथ संपन्न करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुझे डराने और धमकाने की जुर्रत न करें ,अब राजनीति वंशवाद और रजबाड़ाशाही की गुलाम नहीं : कंगना रणौत

एएम नाथ । मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत ने कुल्लू जिला दौरे के पहले दिन मनाली में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विक्रमादित्य सिंह पर जमकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*2.50 करोड़ से निर्मित गड़प्पा मोड़-बागडू-बसनूर सड़क का विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने लोकार्पण : पारंपरिक घराट के पुनरुद्धार हेतु ₹2 लाख देने की घोषणा*

“हर गांव को सड़क से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता” – केवल सिंह पठानिया* एएम नाथ। शाहपुर, 20 जुलाई : शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज ₹2.50 करोड़ की लागत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय विश्व वेटलैंड दिवस का आयोजन रिवालसर में : रिवालसर वेटलैंड को अंतरराष्ट्रीय दर्जा प्रदान करने के प्रयास: डॉ.अत्री

मंडी, 02 फरवरी। विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य वेटलैंड प्राधिकरण द्वारा राज्य स्तरीय समारोह आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, रिवालसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य वेटलैंड प्राधिकरण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के अपने संसाधनों से दिया 4500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज : आपदा में केंद्र से नहीं मिली कोई भी विशेष मदद: इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक ने राजकीय उच्च पाठशाला कुढार के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार बड़सर 11 फरवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में बरसात के मौसम में आई भीषण आपदा के...
Translate »
error: Content is protected !!