थार ने 2 युवकों को मारी टक्कर : ट्रांसफॉर्मर से टकराकर रुकी; बाहर निकली युवती रोने लगी

by

चंडीगढ़, 29 सितंबर। चंडीगढ़ में सोमवार रात धनास पुल के पास तेज रफ्तार लाल रंग की थार ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। टक्कर के बाद थार चालक युवती मौके पर रुकने के बजाय गाड़ी भगाती रही, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर थार बिजली के ट्रांसफॉर्मर से टकरा गई।

हादसे के बाद लोगों ने थार को घेर लिया और युवती को गाड़ी से बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती रो रही थी और लोगों से चुप रहने के लिए कह रही थी। कुछ लोगों ने उसके नशे में होने की आशंका जताई, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। युवती का मेडिकल कराया गया और ब्लड सैंपल लिया गया है।

घायल दोनों युवकों को सेक्टर-16 अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। दोनों युवक काम से लौटकर धनास स्थित घर जा रहे थे। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस के अनुसार, थार चला रही युवती सेक्टर-38 की रहने वाली है। सरंगपुर थाना पुलिस ने थार को कब्जे में ले लिया है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जंगली जानवर के मांस सहित एक गिरफ्तार

गढ़शंकर : वन मंडल अधिकारी जंगली जीव होशियारपुर गुरशरन सिंह के दिशा निर्देशों पर जंगली जीवों के नाजायज शिकार करने वालों पर नकेल डालने हेतु आरंभ की गतिविधियों तहत गढ़शंकर में जंगली जीव विभाग...
article-image
पंजाब

अमृतपाल सिंह को अदालत से राहत… बीमार दादी से वीडियो कॉल पर कर सकेंगे बात

अमृतसर की अदालत ने दी वीडियो कॉल की अनुमति, असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं खडूर साहिब के सांसद वकीलों की याचिका पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बरिंदर सिंह ने सुनाया फैसला अमृतसर। असम...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ग्रिफ्तार : कॉन्स्टेबल करता था कारोबारियों के अपहरण व वसूली…किन लोगों को बनाता था शिकार…जानिए

नई दिल्ली ।दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर अपने साथियों के साथ ख्याला इलाके से कारोबारियों का अपहरण कर लिया। इसके बाद उन्हें फर्जी केस में फंसाने की धमकी देकर 96...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में लोहड़ी का त्योहार मनाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा  :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में संचालित शिक्षण संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में लोहड़ी का त्योहार बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। धूने की...
Translate »
error: Content is protected !!