दवाई विक्रेताओं की समस्याओं के समाधान के लिए जिला इकाइयों का होगा गठन- सुनील डांग 

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गोयल के दिशा-निर्देशों के तहत पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन दोआबा के संयुक्त सचिव जोन और जिला केमिस्ट एसोसिएशन जालंधर के अध्यक्ष सुनील डांग की ओर से अड्डा कोटफत्तूही में केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि पंजाब में केमिस्टों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसके आधार पर केमिस्ट एसोसिएशन पंजाब का गठन किया गया है, जिसके तहत होशियारपुर जिले के केमिस्टों की समस्याओं के समाधान करने के लिए जल्द ही एक जिला इकाई का गठन किया जाएगा  उन्होंने कहा कि फार्मेसी 1940 एक्ट पंजाब प्रांत को छोड़कर सभी प्रांतों में लागू है, लेकिन पंजाब में इस एक्ट को कई शर्तें लगाकर लागू किया गया है, जिसके कारण पंजाब के दवाई विक्रेताओं को बाकी राज्यों की तुलना में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।  इस संबंध में जल्द ही हमारी पंजाब एसोसिएशन पंजाब के मुख्यमंत्री से मिलकर इसका समाधान निकालेगी इस अवसर पर विक्रांत, जसविंदर पाल, राकेश, भूपिंदर सिंह, ये सभी संयुक्त सचिव, परमिंदर सिंह, बलजीत सिंह, सन्नी मदान, संतोख सिंह, गुरुमीत सिंह, हरजीत सिंह, परषोतम लाल आदि मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैवनिट मंत्री अरोड़ा ने वार्ड नंबर 29 व 12 में 55.22 लाख रुपए की लागत से इंटरलाकिंग टायलों वाली गलियों के कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर :  उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने स्थानीय वार्ड नंबर 29 व 12 में 55.22 लाख रुपए की लागत से इंटर लाकिंग टायलों से बनने वाली गलियों के कार्य की शुरुआत...
article-image
पंजाब

शहीद भगत सिंह की दुर्लभ वीडियो फुटेज भारत लाने की पहल तेज, सीएम भगवंत मान ने ब्रिटेन के कानूनविदों से मांगा सहयोग

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की दुर्लभ वीडियो फुटेज प्राप्त करने में राज्य सरकार की सहायता के लिए ब्रिटेन के कानूनविदों से समर्थन की अपील की। अपने सरकारी...
article-image
पंजाब

देवर से संबंध में बाधा बना हसबेंड तो उतार दिया मौत के घाट : महिला समेत 3 गिरफ्तार

मानसा :  गांव कोटधरमू में हुई तरसेम सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के...
Translate »
error: Content is protected !!