दशहरा महोत्सव के उपलक्ष में खन्ना ने दी शहरवासियों को बधाई

by

रामलीला के दौरान प्रभु श्रीराम, लक्षमण व माता सीता के स्वरूपों के समक्ष खन्ना हुए नत्मस्तक
होशियारपुर 30 सितम्बर : दशहरा महोत्सव के उपलक्ष्य में चल रही रामलीला के दौरान पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना भगवान्न श्री राम, लक्ष्मण व माता सीता के स्वरूपों के समक्ष त्मस्तक हुए। इस मौके पर खन्ना ने कहा कि मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्री राम के जीवन हमें सिखाता है कि एक आदर्श राजा, पती, भाई व नेता कैसा होता है, उसके कर्तव्य क्या होते हैं और उन कर्तव्यों का निर्वाह किस प्रकार करना है। भगवान श्री राम के जीवन से मिली शिक्षाओं को यदि हम अपने जीवन में उतार लें तो हम एक सभ्य तथा आदर्श जीवन जी सकते हैं। पवित्र महांग्रंथ श्री रामायण जिसके मुख्य पात्र भगवान श्रीराम हैं, से हमें अपने परिवारिक कर्तव्यों के साथ साथ सामाजिक कर्तवयों का मर्यादा में रहते हुए निर्वाह करने का मार्गदर्शन मिलता है। खन्ना ने कहा कि आधुनिक युग मेें जहां इंसान रिश्तों व कर्तव्यों के महत्तव को भूलता जा रहा है, ऐसे में पवित्र महांग्रंथ श्री रामायण की शिक्षाओं पर चलकर हम रिश्तों के महत्व के साथ साथ परिवारिक व सामाजिक कर्तव्यों का निर्वाह करने का ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गोपी चंद कपूर व अन्य कमिटी सदस्यों के आलावा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नाम नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची में महत्वपूर्ण अपडेट

चंडीगढ़: पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची में एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के पहले चरण में 20.66 लाख मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से जांच...
article-image
पंजाब

सुंदर शाम अरोड़ा ने गांव डाडा में 33 लाभार्थियों को दिए गैस कनेक्शन

पंजाब सरकार की जंगलों को बचाने के लिए योजना के अंतर्गत कंडी के निवासियों को दी सुविधा होशियारपुर : पंजाब सरकार की ओर से जंगलों को बचाने व प्राकृतिक संसाधनों की संभाल को यकीनी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यूपी और महाराष्‍ट्र की तर्ज पर दिल्‍ली में भी भाजपा बना सकती है दो डिप्‍टी सीएम

दिल्ली में सरकार गठन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अंदर चर्चाओं के बीच, पार्टी नए मंत्रिमंडल में दो उपमुख्यमंत्रियों की नियुक्ति पर विचार कर रही है। बुधवार को पार्टी नेताओं ने बताया...
article-image
पंजाब

जर्मनी में रहने वाले ‘आतंकी’ ने कराया पटियाला रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट : KTF ने ली धमाके की जिम्मेदारी

पटियाला : खालिस्तानी आतंकी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स ने मंगलवार को पंजाब के पटियाला में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके की जिम्मेदारी ली है. संगठन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया...
Translate »
error: Content is protected !!