दाड़ी धुम्मू शाह मेला 08 से 15 अप्रैल तक, भव्य एवं आकर्षक होगा आयोजन: मोहित रत्न

by
एसडीएम ने धुम्मू शाह मेला-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता की
एएम नाथ: धर्मशाला, 28 मार्च: उप मंडल अधिकारी (नागरिक) धर्मशाला एवं मेला अधिकारी मोहित रत्न की अध्यक्षता में धुम्मू शाह मेला-2026 के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया तथा मेले से संबंधित व्यवस्थाओं, जिम्मेदारियों एवं समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।
मोहित रत्न ने बताया कि धुम्मू शाह मेला दाड़ी में 08 से 15 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि धुम्मू शाह मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और इसे भव्य एवं आकर्षक रूप में आयोजित किया जाएगा। मेले के दौरान आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
मोहित रत्न ने बताया कि मेले के सफल संचालन हेतु विभिन्न 12 उप-समितियों का गठन किया गया है, जिनमें ग्राउंड मैनेजमेंट एवं आवंटन समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, व्यय समिति, मीडिया समन्वय समिति, आतिथ्य समिति, स्थल व्यवस्था समिति, कानून एवं व्यवस्था समिति, स्वच्छता समिति, पुरस्कार वितरण समिति, छिंज आयोजन समिति, मंदिर समिति तथा स्वागत समिति शामिल हैं। सभी समितियों को उनके कार्यों एवं जिम्मेदारियों के बारे में स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही कानून एवं व्यवस्था समिति को मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त पुरस्कार छिंज आयोजन समिति को पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन तथा मंदिर समिति को धार्मिक अनुष्ठानों एवं पूजा-अर्चना की व्यवस्थाओं की देखरेख करने के निर्देश दिए गए हैं। मोहित रत्न ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।
उन्होंने कहा कि मेले के दौरान अंतिम दो दिनों में सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा तथा स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने के साथ-साथ मेले को व्यापक पहचान दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान स्वयं सहायता समूहों को भी अपने उत्पाद प्रदर्शित करने एवं बिक्री करने के लिए स्टॉल उपलब्ध करवाए जाएंगे।
उन्होंने सभी अधिकारियों से व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला विकास अधिकारी (ग्रामीण विकास) भानु प्रताप सिंह, जिला भाषा अधिकारी अमित गुलेरी, एसएचओ नारायण सिंह, तहसीलदार गिरिराज ठाकुर, फायर ऑफिसर राजेश गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कोविड-19 टेस्ट को लेकर ग्राम पंचायत झंबर के लोगों में दिखा उत्साह: डॉ अरविंद

ऊना – जिला के विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत झंबर में प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर चलाए जा रहे कोविड-19 टेस्ट कार्यक्रम के तहत बुधवार को स्थानीय लोगों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब एलएमवी लाइसेंस धारक भी चला सकते -7500 किलोग्राम तक के कमर्शियल वाहन : सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

अब हल्के मोटर वाहन यानी एलएमवी लाइसेंस धारक भी 7500 किलोग्राम तक के कमर्शियल वाहन चला सकेंगे. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (6 नवंबर 2024) को इसे लेकर बड़ा फैसला सुनाया. अदालत ने ये...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने आईएएंडएएस अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया : राष्ट्रीय लेखा एवं लेखा परीक्षा अकादमी (एनएएए) ने देश में वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और सुशासन को सुदृढ़ करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई – राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने गुरुवार को शिमला के यारोज में भारतीय लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा (आईएएंडएएस) के 2025 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पहाड़ों का प्रदेश नहीं, बल्कि संभावनाओं और समाधान का केंद्र बन रहा : राज्यपाल

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश को सदैव ‘‘ऑल सीज़न-ऑल रीज़न” की भूमि कहा गया है। यहाँ की प्राकृतिक विविधता, कृषि आधारित अर्थव्यवस्था, वैज्ञानिक सोच, तकनीकी नवाचार और परिश्रमी जनशक्ति, देश के सशक्त निर्माण...
Translate »
error: Content is protected !!