दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने FSL पंजाब के डायरेक्टर को जारी किया नोटिस….22 जनवरी तक रिपोर्ट देने का निर्देश

by

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक मर्यादा और सदन की सर्वोच्चता को बनाए रखने के लिए किसी भी स्तर का समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने संकेत दिया कि यदि आवश्यकता पड़ी, तो गुरु तेग बहादुर जी से जुड़ी टिप्पणियों और उससे उत्पन्न विशेषाधिकार हनन के मामले पर निर्णायक कार्रवाई के लिए विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया जा सकता है.

अपने निवास पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि “मामले की गंभीरता, दिल्ली विधान सभा की गरिमा तथा लोकतांत्रिक जवाबदेही को बनाए रखने की आवश्यकता को देखते हुए, सदन का विशेष सत्र भी बुलाया जा सकता है, क्योंकि इस विषय में सभी निर्णय केवल सदन द्वारा ही लिए जाने चाहिए कहीं और नहीं,” गुप्ता ने आगे कहा कि दिल्ली विधान सभा सचिवालय द्वारा पंजाब फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) के डायरेक्टर को औपचारिक नोटिस जारी किया गया है, जिसमें रिपोर्ट के आधार सहित विस्तृत उत्तर मांगा गया है. इसके लिए उन्हें 22 जनवरी तक का समय दिया गया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली विधानसभा सदन इस मामले की विधि प्रक्रिया में किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप की अनुमति नहीं देगा।

गुरु तेग बहादुर जी के सम्मान का प्रश्न

अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने गंभीर स्वर में कहा कि यह मामला सिख गुरु, श्री गुरु तेग बहादुर के प्रति की गई टिप्पणियों से संबंधित है, जिनका सर्वोच्च बलिदान भारत की सभ्यता और नैतिक मूल्यों का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि गुरुओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त करना भारत की संस्कृति का हिस्सा है, और जो लोग इसमें संवेदनशीलता नहीं दिखाते, वे सार्वजनिक उत्तरदायित्व के योग्य नहीं हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों ही जनता की आवाज हैं और उनकी जिम्मेदारी जनभावनाओं का सम्मान करना है।

पंजाब पुलिस और FSL को नोटिस

सदन की जांच प्रक्रिया को तेज करते हुए दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने निदेशक, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, पंजाब को औपचारिक नोटिस जारी कर 22 जनवरी तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. अध्यक्ष ने दो टूक शब्दों में कहा कि वैज्ञानिक प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप या तथ्यों के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके अतिरिक्त विधानसभा सचिव ने डीजीपी पंजाब और पुलिस कमिश्नर, जालंधर इन अधिकारियों ने जवाब देने के लिए समय मांगा था, जिन्हें अब 22 जनवरी 2026 तक की मोहलत दी गई है. विशेष डीजीपी (साइबर अपराध), पंजाब के लिखित जवाब की वर्तमान में सूक्ष्म जांच की जा रही है. अध्यक्ष के अनुसार, स्पष्टता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से भी पेश होने के लिए कहा जा सकता है।

पंजाब पुलिस और FSL को नोटिस

सदन की जांच प्रक्रिया को तेज करते हुए दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने निदेशक, फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, पंजाब को औपचारिक नोटिस जारी कर 22 जनवरी तक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. अध्यक्ष ने दो टूक शब्दों में कहा कि वैज्ञानिक प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप या तथ्यों के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके अतिरिक्त विधानसभा सचिव ने डीजीपी पंजाब और पुलिस कमिश्नर, जालंधर इन अधिकारियों ने जवाब देने के लिए समय मांगा था, जिन्हें अब 22 जनवरी 2026 तक की मोहलत दी गई है. विशेष डीजीपी (साइबर अपराध), पंजाब के लिखित जवाब की वर्तमान में सूक्ष्म जांच की जा रही है. अध्यक्ष के अनुसार, स्पष्टता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से भी पेश होने के लिए कहा जा सकता है।

संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा का संकल्प

विजेंद्र गुप्ता ने दोहराया कि दिल्ली विधानसभा अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा, “सत्य रिकॉर्ड पर है और संसदीय प्रक्रिया के माध्यम से ही जवाबदेही तय की जाएगी.” उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी बाहरी हस्तक्षेप या जांच में बाधा डालने के प्रयासों को विफल कर दिया जाएगा. विधानसभा अध्यक्ष का यह कड़ा रुख संकेत देता है कि आने वाले दिनों में दिल्ली की राजनीति और सदन की कार्यवाही में बड़े घटनाक्रम देखने को मिल सकते हैं।

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पूर्व पंच ने दो बच्चों की मां से किया रेप : महिला से दरिंदगी

अबोहर : अबोहर में 2 बच्चों की मां के साथ रेप की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि थाना खुईयां सरवर व कल्लरखेडा चौकी के अंतर्गत आते एक गांव की महिला...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सेवा सिमरन सर्मपण व त्याग की मूर्त थे ब्रहमलीन स्वामी सरवगिया नेद जी भूरीवाले : आचार्य चेतना नंद जी भूरीवाले

ब्रहमलीन स्वामी सरवगिया नंद जी नमित धाम रकबा साहिब में तीन दिवसीय समागम समय श्री अखंड पाट साहिब के भोग डाले बलाचौर : श्री सतगुरू भूरीवालें गुरगद्दी परंपरा(गरीबदासी संप्रदाय)के तीसरे गद्दीनशीन सतगुरू ब्रहमा नंद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मर्डर केस में वांटेड : 3 गिरफ्तार, 5 पिस्टल, 21 कारतूस बरामद, चंडीगढ़ में कई मामले दर्ज

पटियाला:  पंजाब चंडीगढ़ में कत्ल, असलहा एक्ट और नशे की तस्करी के मुकदमों में नामजद तीन शातिरों को पटियाला पुलिस ने अलग-अलग केसों में बड़ी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों की कम संख्या वाले स्कूल-कॉलेज होंगे मर्ज : अप्रैल में होंगे शिक्षकों के तबादले : बैठक में लिया फैसला

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थियों की कम संख्या वाले स्कूल और कॉलेज मर्ज किए जाएंगे। अप्रैल 2025 के पहले हफ्ते में शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की...
Translate »
error: Content is protected !!