दिल्ली से हिमाचल लौटने वालों के अनिवार्य रूप से होंगे कोविड टेस्टः डीसी

by
ऊना – उपायुक्त ऊना ने कहा है कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने 7 दिन का कर्फ्यू लगा दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कोरोना के संक्रमण की दर 24 प्रतिशत से अधिक हो गई है। इन परिस्थितियों को देखते हुए ऊना जिला में दिल्ली से लौटने वाले व्यक्तियों के अनिवार्य रूप से कोरोना टेस्ट करवाए जाएंगे। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग को निर्देश जारी कर दिए गए हैं तथा पंचायती राज संस्थाओं, शहरी निकायों के प्रतिनिधियों व पंचायत सचिवों को इन आदेशों की अनुपालना सुनिश्चत करने को कहा गया है।
डीसी ने जिलावासियों से अपील की है कि दिल्ली से लौट रहे सगे-संबंधियों को तब तक अलग कमरे में रखने के प्रबंध करें, जब तक उनकी रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आती। यह सभी के हित में है तथा इससे कोरोना का संक्रमण आगे फैलने से रोकने में मदद मिलेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टर थानाकलां में देंगे टेलीमेडिसन, जल्द सुविधा होगी शुरूः कंवर

वीरेंद्र कंवर ने बुढवार में 21.69 लाख रुपए से बनने वाले पशु चिकित्सालय का किया शिलान्यास ऊना (21 फरवरी)- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज बुढवार...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जिस स्कूल से विधान सभा अध्यक्ष ने शिक्षा ग्रहण की वहीं के विद्यार्थियों ने आज उन्हें विधान सभा के सत्र का संचालन करते देखा ।

 तपोवन से  एएम नाथ  : आज  पूर्वाह्न 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहूँता, भटियात के छात्र- छात्राओं ने तपोवन विधान सभा में सदन की कार्यवाही को देखा तथा अपने निर्वाचन क्षेत्र के नेता...
हिमाचल प्रदेश

पशुओं के लिए घास काटते हुए गिरने से एक व्यक्ति की मौत

चम्बा : पशुओं के लिए घास काटते हुए गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान हरु पुत्र मचलू (69) निवासी गांव बाहरेई पंचायत सराहन के रूप में हुई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली में अमित शाह और गजेंद्र शेखावत से की महत्वपूर्ण भेंट

एएम नाथ। ​शिमला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली का दौरा किया। इस महत्वपूर्ण दौरे में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और केंद्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!