डीसी ने संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ की मांगों पर की चर्चा

by
ऊना : संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा के साथ बचत भवन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महासंघ द्वारा उठाई गई सभी मांगों पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने जल्द निवारण करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर संघ द्वारा रखी गई मांगों में मुख्यतः जिला के प्रत्येक पटवार भवन एवं कानूनगो भवन में कम्प्यूटर की सुविधा व आवश्यक फर्नीचर उपलब्ध करवाने, प्रत्येक पटवार भवन एवं कानूनगो भवन में शौचालय की सुविधा, पटवार एवं कानूनगो वृतों का पुर्नगठन करना जिसमें विशेष तौर पर टीहरा और दुलैहड़ में, न्यायालय से संबंधित मामलों में पटवारी को पुनः निरीक्षण के लिए न भेजा जाना शामिल है। इसके अलावा लोकमित्र केंद्रों से प्राप्त राजस्व रिकॉर्ड को पटवारी से सत्यापित करवाना अनिवार्य किया जाए तथा पटवार वृतों में तैनात अंशकालिक कर्मी को तहसील व एसडीएम कार्यालय से वापिस पटवार वृतों में भेजा जाए।
उपायुक्त ने महासंघ के सभी सदस्यों से कोरोना महामारी में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इस बार कोराना का संक्रमण पहले से ज्यादा तेजी से फैल रहा है। उन्होंने बताया कि ऊना में संक्रमण की पॉजिटीवीटी 10 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि अपने-अपने कार्यक्षेत्र में शादियों व अन्य समारोहों में 50 लोग तथा दाह संस्कार में 20 से ज्यादा लोग भाग नहीं ले सकें, इस पर भी निगरानी रखें। उन्होंने बताया कि किसी भी धार्मिक समागम व लंगर व भंडारों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्ति खुद को आइसोलेट कर दूसरे से अलग रखें, ताकि संक्रमण आगे न फैले। उन्होंने आशावर्कर के माध्यम से घर में आइसोलेट व्यक्ति की नियमित तौर पर निगरानी करें।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, डीआरओ जोगिंद्र पटियाल, राज्य महासचिव सतीश चौधरी, जिला अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, महासचिव पवन कुमार, चेयरमैन भूपिंद्र सिंह, मुख्य सलाहकार आशोक शर्मा, वित्त सचिव विपिन कुमार सहित जिला महासंघ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के बदल जाएंगे नियम : लोकसभा में पास हो गया विधेयक

नई दिल्ली :  लोकसभा ने शुक्रवार को जन्म और मृत्यु के पंजीकरण संबंधी कानून में संशोधन करने के प्रावधान वाले विधेयक को विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के बीच बिना चर्चा के पारित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यक्रम में पहुंचे जयराम ठाकुर, आयोजकों को दी शुभकामनाएं

एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गंज बाजार स्थित राम मंदिर में शिमला में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. यशवंत सिंह परमार विद्यार्थी ऋण योजना से संवरेगा युवाओं का भविष्य: बाली

पात्र विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए 20 लाख रुपये का ऋण प्रदान करने की सुविधा धर्मशाला 17 अक्तूबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य सरकार ने पात्र हिमाचली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रात में भेजा पूर्व सांसद ने महिला नेत्री को अश्लील मैसेज : CPI(M) ने वंशगोपाल चौधरी को पार्टी से किया बाहर : वाट्सऐप स्क्रीनशॉट हुआ वायरल

नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में CPI (M) नेता और पूर्व सांसद वंशगोपाल चौधरी को उनकी पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है और उन्हें संस्पेंड कर दिया है। एक महिला नेत्री ने...
Translate »
error: Content is protected !!