दुकानदारों द्वारा ठंडे-मीठे जल की छबील लगा कर बांटे पौधे

by

गढ़शंकर :
श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व के मौके पर गढ़शंकर से होशियारपुर मुख्य मार्ग पर पड़ते अड्डे सतनोर के नए बस स्टैंड पर एनआरआई सज्जन एवं दुकानदारों के सहयोग ठंडे-मीठे जल की छबील लगाने के साथ-साथ राहगीरों को पौधे बांट कर वातावरण सुरक्षा का संदेश दिया गया। इस मौके पर छोले कुलचे भी वितरित किए गए।
समाजसेवी कुलदीप चौहान व सतविन्द्र चौहान ने कहा कि श्री गुरु अर्जुन देव जी की लासानी शहादत की मिसाल विश्व में कहीं और नहीं है। सभी को गुरु अर्जुन देव जी के दर्शाए मार्ग पर चल कर अपने बच्चों को भी गुरु घर के साथ जोडऩा चाहिए।
इसी प्रकार एनआरआई मोंटी तथा मंगा धीमान ने बताया कि प्लास्टिक का कोई भी सामान प्रयोग न किया जाए क्योंकि यह वातावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। छबील के आयोजन में पंडित कृष्ण चंद, ज्ञानचंद, ओंकार दत्त, संदीप पंडित, बिल्ला स्टूडियो, ज्योति सरुप, दिनेश भनोट, बलजीत माणकू, जोगा टेलर, जतिन चौहान, रीतिक चौहान व बिंदा भरोवाल द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी और विधायक अंगद सिंह द्वारा दो अहम सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ

नवांशहर, 9 अक्टूबर: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी व विधायक नवांशहर अंगद सिंह ने आज हल्का नवांशहर की 7.22 करोड रुपए की लागत से बनने वाली 2 अहम...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रक्तदान महादान: न्यू सेक्रेटेरिएट में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, चीफ सेक्रेटरी प्रेरणा पुरी ने किया सम्मान

पुनीत महाजन | चंडीगढ़, 30 जून :  न्यू सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग, चंडीगढ़ में चंडीगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ चंडीगढ़ प्रशासन की इंजीनियरिंग...
article-image
पंजाब

युवा खेल भलाई बोर्ड में की गई कोचों की नियुकित – वालिया

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : युवा खेल‌ भलाई बोर्ड की ओर से फाइटर स्पोर्ट्स जोन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवा खेल भलाई बोर्ड में सुखदीप सिंह बाजवा, अवधेश कुमार और सूरज कुमार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ड्रग सेंसस की आड़ में किया जा रहा निजी पार्टी का राजनीतिक सर्वे : डीटीएफ

ड्रग एवं सामाजिक-आर्थिक सर्वे के नाम पर शिक्षकों की गैर-शैक्षणिक ड्यूटियां लगाए जाने के विरोध में डीटीएफ ने किया रोष प्रदर्शन गढ़शंकर, 14 जून : पंजाब सरकार द्वारा ड्रग एवं सामाजिक-आर्थिक सर्वे के नाम...
Translate »
error: Content is protected !!