दुर्गा पुर धारडी स्कूल में गणतंत्र दिवस पर शहीद को किया याद

by

पट्टा मेहलोग, 27 जनवरी : शहीद धर्मेंद्र सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर धारड़ी में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस व शहीद धर्मेंद्र का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में शहीद धर्मेंद्र के पिता नरपत वर्मा मुख्यातिथि व ग्राम पंचायत बुघार कनैतां के उप प्रधान पूर्ण चंद ने छात्रों द्वारा की गई परेड की सलामी ली व तिरंगा झंडा फहराया। शहीद के पिता व भाइयों ने शाहिद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके बलिदान को याद कर छात्रों को मिठाइयां बांटी।

इस मौके पर विद्यालय के होनहारों ने गणतंत्र दिवस से संबंधित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के शिक्षक खेम चंद राघव, रविंदर शर्मा, प्रमोद कुमार , विजय कुमार, राम चंद वर्मा प्राथमिक शिक्षक व कृष्णा देवी ने कार्यक्रम में भाग लेने पर सभी का आभार व्यक्त किया।
27, पट्टा मेहलोग
फोटो कैप्शन; सीसे स्कूल दुर्गापुर धारडी में गणतंत्र दिवस पर शहीद के बलिदान पर व्याख्यान देते शिक्षक

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पापा विधायक हैं, लाइसेंस की जरूरत नहीं : पुलिस ने रोका तो धौंस दिखाने लगा अमानतुल्लाह खान का बेटा; बुलेट जब्त

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने गश्त के दौरान बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज निकाल रहे दो युवकों को पकड़ा है। इनमें एक युवक आप विधायक अमानतुल्ला खान का बेटा है। बुलेट के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा की घोषणाओं का हिसाब दें मंत्री नेगी : जय सिंह …. मेडिकल कॉलेज की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की उठाई मांग

जय सिंह बोले, जनता को आश्वासनों नहीं, धरातल पर हुए कामों का चाहिए हिसाब एएम नाथ। चंबा :  प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जय सिंह ने जनजातीय विकास, राजस्व, बागवानी एवं जन...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गवर्नमेंट कालेज ऊना का 54वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह सम्पन्न : काॅलेज से शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थी प्रदेश तथा देश के बेहतरीन संस्थानों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे – डाॅ अमरजीत कुमार

पारितोषिक वितरण समारोह में निदेशक उच्चतर शिक्षा डाॅ अमरजीत कुमार ने की शिरकत ऊना, 23 मार्च – राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना का 54वां वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को काॅलेज परांगण में बड़ी धूमधाम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्र से मिली 3,345 करोड़ की मदद : ढांचागत विकास को सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए

एएम नाथ। शिमला :  06 मई । प्रदेश में ढांचागत विकास को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार योजनओं पर काम कर रही है। इसके तहत प्रदेश में सड़कों और पुलों...
Translate »
error: Content is protected !!