दुष्कर्म : किहार में नाबालिग से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया : पुलिस ने दर्ज किया मामला 

by
एएम नाथ। चंबा : चंबा जिला के किहार क्षेत्र से एक युवक द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक पीड़ित नाबालिग बच्ची के गांव का ही बताया जा रहा है। पीड़ित बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस थाना किहार में दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़ित बच्ची का मेडिकल करवाए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बता दें कि पीड़ित बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली तो उन्होंने बच्ची से पूछताछ की। जिसमें बच्ची ने गांव के ही एक युवक के बारे में परिजनों को बताया। बच्ची की बात सुन कर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद वह बच्ची को लेकर पुलिस थाना किहार पहुंचे।
पुलिस थाना किहार में बच्ची के परिजनों ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया और आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बच्ची के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। परिजनों के बयान के आधार पर ही पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस सिविल अस्पताल सलूणी में पीड़ित बच्ची का मेडिकल करवा कर आगामी जांच कर रही है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सलूणी रंजन शर्मा ने बताया कि नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की शिकायत मिली है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ करेगी और आगामी जांच की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गैस सप्लाई के लिए गई छोटी गाड़ी पलटी, चालक की मौत

एएम नाथ। कांगड़ा : पुलिस जिला देहरा के तहत पड़ते गांव बह के फरेड में मंगलवार को गैस की सप्लाई करने आया एक ट्रक पलट गया, जिसमें उसके चालक की मौके पर ही मौत...
हिमाचल प्रदेश

महिला की बीच रास्ते गाड़ी में मौत, पति के साथ मायके जा रही थी : जांच में जुटी चंबा पुलिस

चंबा, 5 दिसम्बर: पति के साथ मायके जा रही महिला की बीच रास्ते गाड़ी में मौत हो गई। मृतका की पहचान वंती उर्फ ज्योति पत्नी देसराज निवासी गांव बलरोता डाकघर दियोला के रूप में...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली पुलिस की बड़ी कारवाई :अप्पर बढ़ेड़ा में अवैध रूप से नशा मुक्ति केन्द्र चलाने पर की रेड, 6 के खिलाफ मामला दर्ज ,2 ग्रिफ्तार- इलाज के लिए भर्ती किये गए 33 लोगो को छुड़ाया

हरोली : ऊना जिले के हरोली के गांव अपर बढेड़ा में दो मंजिला इमारत में अवैध रूप से चलाए रहे एक नशा मुक्ति केंद्र का पुलिस ने रेड कर नशा मुक्ति केंद्र में उपचाराधीन...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरोली उत्सव में काफ रैली में पहुंची एक से बढ़कर एक बछड़ी

रोहित जसवाल । हरौली : हरौली उत्सव में पशु पालन विभाग द्वारा पशु पालन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें 4 महीने तक से कम उम्र की बछड़ियों ने भाग लिया।रैली में एक से...
Translate »
error: Content is protected !!