दूध की दुकान पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट ; 6 लोगों पर केस

by

माहिलपुर , 29 सितंबर। माहिलपुर पुलिस ने दूध की दुकान में घुसकर मारपीट करने, दो लोगों को घायल करने और दुकान के सामान में तोड़फोड़ करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, मामला मनप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी वार्ड नंबर 12, वीडियो कॉलोनी, माहिलपुर के बयान पर दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 22 सितंबर को शाम करीब 4:30 बजे वह अपनी डेयरी की दुकान पर बैठा था। उस समय माइकल पुत्र सुरिंदर पाल निवासी मननहाना भी दुकान पर मौजूद था।

शिकायत के मुताबिक, इसी दौरान अमृत पुत्र बब्बू निवासी वार्ड नंबर 12 माहिलपुर, गोरा पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी खैरड़ अच्छरवाल, लखविंदर उर्फ लाडी पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी लकसीह, दीपी निवासी मुगोवाल, लवी तथा लक्खा निवासी बाघौरा वहां पहुंचे। आरोप है कि आते ही उन्होंने मनप्रीत सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी।

शिकायतकर्ता के अनुसार, दुकान पर मौजूद माइकल ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने दुकान के अंदर रखी फैट निकालने वाली मशीन, कूलर और फ्रिज में तोड़फोड़ कर दी।

शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद मनप्रीत सिंह और माइकल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल माहिलपुर ले जाया गया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

जिला स्तर व सब-डिविजन स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत 12 को: अपराजिता जोशी

होशियारपुर 11 मार्च: चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी-कम-जिला एवं सत्र न्यायधीश श्रीमती अमरजोत भट्टी के नेतृत्व 12 मार्च को जिला स्तर व सब-डिविजन स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।...
article-image
पंजाब

सयुंक्त कियान र्मोचे का जीओ सैंटर के समक्ष 235 वें दिन भी रोष धरना जारी

गढ़शंकर: सयुंक्त किसान र्मोचे दुारा जिओ संैटर गढ़शंकर के समक्ष 235 वें दिन रोष धरना गुरबख्श कौर चक्कगुरू की अध्यक्षता में लगाया। जिसमें सोम नाथ सतनौर का अचनचेत देहांत होने पर शौक प्रस्ताव डाला...
article-image
पंजाब

शहीद बाबा अगड़ सिंह जी की याद को समर्पित वार्षिक धार्मिक समारोह 19 जनवरी को किया जा रहा आयोजित : जत्थेदार बाबा नागर सिंह

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शहीद बाबा अगड़ सिंह जी की याद में वार्षिक जोड़ मेला 19 जनवरी को जिला होशियारपुर के गांव टूटोमजारा में मिसल शहीदा तरनादल हरिया बेला जत्थेवंदी की ओर से जत्थेदार बाबा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

उम्रकैद की आतंकी खानपुरिया व उसके 3 साथियों को सजा : चारों आरोपियों पर देशद्रोह, आपराधिक साजिश रचने और गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त होने के थे आरोप

मोहाली, 29 मार्च :  राष्ट्रीय जांच एजेंसी की एक विशेष अदालत ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकी कुलविंदरजीत सिंह खानपुरिया व उसके तीन साथियों जगदेव सिंह, रविंदरपाल सिंह मेहना व...
Translate »
error: Content is protected !!