प्रशासन की रोक के बावजूद कारोबारी ने लगाया ‘iPhone का लंगर’

by

मीडिया के सामने 15 महिलाओं के नाम से निकाला ड्रॉ, 10 विजेताओं के घर मोबाइल पहुंचाने का दावा

चंडीगढ़। पुलिस और प्रशासन की रोक के बावजूद कारोबारी राकेश त्रेहन ने सेक्टर-10 स्थित अपने घर पर ‘iPhone का लंगर’ लगाया। इस दौरान 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के नाम से iPhone 17 या उससे ऊपर के मॉडल के लिए ड्रॉ निकाला गया। कारोबारी ने मीडिया की मौजूदगी में 15 महिलाओं के नाम ड्रॉ के जरिए चुने और दावा किया कि इनमें से 10 महिलाओं के घर iPhone पहुंचाए जाएंगे।

मौके पर iPhone लेने के लिए कोई महिला नहीं पहुंची। त्रेहन ने कहा कि प्रशासन के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए भीड़ नहीं जुटाई गई और विजेताओं को उनके घर जाकर मोबाइल दिए जाएंगे।

पिछली बार पेट्रोल के लंगर में हुई थी हिरासत

इससे पहले पेट्रोल के लंगर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के कारण पुलिस-प्रशासन ने राकेश त्रेहन को हिरासत में लिया था। प्रशासन को कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी।

इस बार लंगर शुरू करने से पहले त्रेहन ने प्रशासन की रोक पर सफाई देते हुए कहा था कि iPhone वितरण के दौरान उनके घर पर भीड़ नहीं जुटाई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की थी कि वे घर पर न आएं और मीडिया की मौजूदगी में ड्रॉ निकाला जाएगा। ड्रॉ का समय दोपहर 12 से 2 बजे तक रखा गया था।

WhatsApp ग्रुप के जरिए तय किए गए नाम

त्रेहन के मुताबिक, उन्होंने चंडीगढ़ और मोहाली की 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं का WhatsApp ग्रुप बनाया है। ग्रुप में शामिल महिलाओं को रोजाना ‘जय माता दी’ लिखना होता है। ऐसा नहीं करने वाले सदस्य को ग्रुप से हटाने की बात कही गई है।

ड्रॉ के दौरान ग्रुप में शामिल सदस्यों के नाम मीडिया के सामने स्क्रीन पर स्क्रॉल किए गए। स्क्रीन जिस सदस्य के नाम पर रुकी, उसे विजेता माना गया। कारोबारी के अनुसार कुल 15 महिलाओं के नाम ड्रॉ में निकाले गए, जिनमें से 10 के घर iPhone भेजे जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हॉस्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत

रोहित भदसाली ।  नेरचौक : निजी शिक्षण संस्थान के हॉस्टल की तीसरी मंजिल से बुधवार रात को गिरकर घायल हुई प्रशिक्षु छात्रा की शुक्रवार रात को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। शनिवार...
article-image
पंजाब

हिमाचल की साबुन फैक्ट्री के प्रदूषण से सताए लोगों का शिष्टमंडल डीसी को मिला

होशियारपुर : पंजाब की सीमा के साथ हिमाचल के जिला ऊना के गांव गोंदपुर में चल रही साबुन एवं रिफाइनरी के प्रदूषण से सताए पंजाब के इलाका बीत के गांवों का शिष्टमंडल ‘लोग बचाओ...
article-image
पंजाब

तेज रफ्तार मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली व ट्राले की चपेट में आने से बाईक स्वार एक युवक की मौत व दूसरा गंभीर घायल

गढ़शंकर : चंडीगढ़ होशियारपुर मार्ग पर गढ़शंकर शहर में मिट्टी की भरी ट्रैक्टर ट्राली व ट्राले की चपेट में आने से एक बाईक पर स्वार एक युवक की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी ने बाबा जम्बू जीत जी धार्मिक स्थल पर माथा टेका : मंदिर समिति को 2 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की

गांव बूथगढ़ में जनसभा को संबोधित किया बलाचौर, 22 जुलाई: श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र से सांसद मनीष तिवारी सिद्ध बाबा जम्बू जीत जी के मंदिर भूरीवाले मालेवाल बूथगढ़ झंडूपुर में वार्षिक जोड़ मेले...
Translate »
error: Content is protected !!