देवभूमि सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा रक्तदान शिविर में 112 यूनिट रक्त किया एकत्रित

by

बीबीएन ,12 अप्रैल (तारा) : देवभूमि सोशल वेलफेयर सोसाइटी हिमाचल द्वारा समाज सेवा की भावना को साकार करते हुए अमरावती कॉलोनी स्थित क्लब हाउस में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 112 यूनिट रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम का शुभारम्भ बद्दी के डीएसपी ने दीप प्रज्जवलित करके किया।
शिविर में पीजीआई चंडीगढ़ की विशेषज्ञ टीम ने पहुंचकर रक्त संग्रहण की प्रक्रिया को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न किया। टीम ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद ही रक्तदान करवाया!
इस अवसर पर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
शिविर के दौरान सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं अल्पाहार सहित दिन भर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
सोसाइटी के प्रधान राजेश पटियाल ने इस सफल आयोजन के लिए सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर देवभूमि संस्था के प्रमुख सदस्य व् अन्य अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। तथा अमरावती अपार्टमेंट सोसाइटी फेस-4, *”नर नारायण सेवा समिति” एवं ‘शिव मणिमहेश सेवा दल’ की टीम के प्रधान एवं सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और इस आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सफल आयोजन के लिए संस्था ने सभी रक्तदाताओं का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया!

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फोक मीडिया दलों ने बताई सरकार की कल्याणकारी योजनाएं

कोविड सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन व वैक्सीन लगवाने का किया आहवान ऊना 9 सितंबर : सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत आज पूर्वी कलामंच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठियोग में 9.140 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला : ठियोग थाना क्षेत्र में 9.140 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना ठियोग में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में 25 करोड रुपए की पेयजल तथा सीवरेज योजनाओं का एक माह के भीतर होगा लोकार्पण : दर्शन सेवा योजना के तहत 100 रूटों पर आरंभ होंगी बस सेवाएं – उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री

ऊना, 15 जनवरी – हिमाचल प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प है। इस कड़ी में सरकार के अधीन मंदिरों में व्यवस्था सुधारीकरण के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं में निरंतर...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुरीले साजों पर गूंजी स्वर लहरियां : माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 के लिए ऑडिशन आरंभ

रोहित भदसाली। ऊना, 2 सितंबर. माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 में सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन अंब कॉलेज के सभागार में आरंभ हो गए हैं। पहले दिन स्थानीय कलाकारों ने ऑडिशन में भाग लिया और...
Translate »
error: Content is protected !!