देश की रक्षा करने वाले जवानों के साथ बांटें पर्वों की खुशियां : खन्ना

by

खन्ना दम्पति ने बी.एस.एफ. कैंप खड़कां में मनाया रक्षा बंधन
होशियारपुर 26 अगस्त  : रक्षा बंधन के पावन अवसर पर पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अविनाश राय खन्ना अपनी धर्मपत्नी मीनाक्षी खन्ना तथा पुत्रवधु डॉ. दीपशिखा खन्ना के साथ एस.टी.सी. बी.एस.एफ. कैंप खड़का पहुंचे और प्रशिक्षण ले रहे बी.एस.एफ. के जवानों के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान कैंप का वातावरण देशभक्ति, भाईचारे और आत्मीयता से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर खन्ना दम्पति ने कहा कि हमारे पर्व और त्योहार तभी सार्थक होते हैं, जब हम अपनी खुशियां उन वीर जवानों के साथ साझा करें जो अपने परिवारों से दूर रहकर दिन-रात देश की सुरक्षा में समर्पित रहते हैं। उन्होंने कहा कि जवान अपने परिवारों से दूर रहकर राष्ट्र की रक्षा का दायित्व निभाते हैं, इसलिए समाज का भी यह कर्तव्य है कि त्योहारों के अवसर पर उनके बीच पहुंचकर उन्हें परिवार से दूर होने का एहसास न होने दें। रक्षा बंधन के अवसर पर जहाँ खन्ना ने महिला जवानों से राखी बंधवाई वहीं मीनाक्षी खन्ना के साथ आई महिलाओं ने बी.एस.एफ. के पुरुष जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान, स्नेह और भाईचारे की भावना व्यक्त की। जवानों ने भी इस आत्मीय आयोजन के लिए खन्ना परिवार का आभार व्यक्त किया।खन्ना ने कहा कि सीमा पर तैनात जवान हों या देश के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रसेवा का प्रशिक्षण ले रहे सुरक्षा बलों के जवान—उनका त्याग और समर्पण पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि देशवासियों की खुशहाली और सुरक्षा के पीछे जवानों की कड़ी मेहनत और बलिदान है, इसलिए हमें उनके सम्मान और मनोबल को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। इस अवसर पर एस.पी. दीवान, आई.जी. सी.डी. अग्रवाल सहित एस.टी.सी. बी.एस.एफ. कैंप खड़का के पुरुष एवं महिला जवान उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लेक्चरार पवन कुमार शर्मा 31 साल 1 महीने की नौकरी पूरी करने के बाद 30 अप्रैल को होंगे सेवानिवृत : शिक्षा के क्षेत्र के इलावा समाज सेवा के क्षेत्र में भी अहम भूमिका अदा कर क्षेत्र में अपनी अलग किस्म की पहचान की स्थापित

गढ़शंकर । सरकारी सरकारी सीनियर सेकेंडरी, गुरुबिशन पुरी (भवानीपुर) में बतौर लेक्चरार तैनात पवन कुमार शर्मा 31 साल 1 महीने की नौकरी पूरी करने के बाद 30 अप्रैल को सेवानिवृत हो रहे है। इस...
article-image
पंजाब

ब्लाक खेल अधिकारी राज कुमार का सेवानिवृत्ति पर सम्मान

गढ़शंकर, 5 मार्च : ब्लाक गढ़शंकर 2 के ब्लाक खेल अधिकारी राज कुमार का सेवानिवृत्ति पर विशेष सम्मान किया गया। गढ़शंकर-2 के ब्लाक प्राइमरी शिक्षा अधिकारी कार्यालय फतेहपुर में विशेष समारोह आयोजित कर उनकी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

23000 रुपये जुर्माना का चालान काटा : टूरिस्ट निजी इनोवा गाड़ी को एंबुलेंस बनाकर मनाली सवारियां लेकर पहुंचा था घूमने

मनाली. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मनाली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक टूरिस्ट का पुलिस ने चालान काटा है। पंजाब का रहने वाला टूरिस्ट निजी इनोवा...
article-image
पंजाब

PSTC portal grievances must be

Hoshiarpur/ July 29/Daljeet Ajnoha : A district-level review meeting of the Punjab State Traders Commission (PSTC) was held on Wednesday at the District Management Complex, chaired by Additional Deputy Commissioner , Dr Nidhi Kumud...
Translate »
error: Content is protected !!