देहरा का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। देहरा :  मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री कार्यालय और एस.पी. कार्यालय का लोकार्पण कर इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित किया।
इस अवसर पर उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि विकास के दृष्टिकोण से देहरा विधानसभा क्षेत्र के पिछड़ जाने के कारण यहां अधिक ध्यान देने की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि पहले ऐसा कहा जाता था कि देहरा कोई नहीं तेरा लेकिन देहरा में विधानसभा उपचुनाव के दौरान उन्होंने कहा था कि देहरा अब है मेरा। उन्होंने कहा कि देहरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने विधानसभा उप-चुनाव के दौरान यहां से कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी कमलेश ठाकुर को विजयी बनाया। देहरा और यहां के लोगों का विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसी के चलते यहां मुख्यमंत्री कार्यालय खोला गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से कुछ अधिकारी और कर्मचारी यहां तैनात किए जाएंगे और लोगों को अपने कार्य के लिए शिमला नहीं आना पड़ेगा।
May be an image of 10 people
मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरा को विकास की दृष्टि से आगे लाने के लिए सरकार द्वारा यहां एसपी कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के सर्किल कार्यालय दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा देहरा में इन कार्यालयों को खोलने के साथ आवश्यक पद भी स्वीकृत कर दिए गए हैं। इसके साथ यहां स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए बीएमओ कार्यालय के साथ सिविल अस्पताल देहरा में क्रिटिकल केयर यूनिट की स्थापना भी प्रदेश सरकार कर रही है।
May be an image of 5 people, temple, dais and text
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस ध्येय को पूर्ण करने के लिए देहरा में भी पर्यटन की दृष्टि से कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं। यहां लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ज्यूलॉजिकल पार्क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। ज्यूलॉजिकल पार्क में पानी की व्यवस्था के लिए हाल ही में सरकार द्वारा लगभग चार करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पोंग के समीपवर्ती क्षेत्र को भी पर्यटन के अनुरूप विकसित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यहां जल क्रीड़ा और जल संबंधित पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देहरा में पर्यटकों की सुविधा के लिए एक उच्च स्तरीय होटल का निर्माण भी किया जाएगा।
May be an image of 5 people, temple and text
उन्होंने कहा कि पोंग बांध से विस्थापित परिवारों की समस्याओं को सुलझाने के लिए सरकार प्राथमिकता से प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देहरा के विकास के साथ-साथ ज्वालामुखी और जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र भी विकसित होंगे। सरकार ने कांगड़ा जिला के हर क्षेत्र को विकास की धारा से जोड़ने के लिए यहां योजनाबद्ध तरीके से विभिन्न कार्यालय खोले हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार ने पर्याप्त धन उपलब्ध करवाने की व्यवस्था भी की है। उन्होंने कहा कि रानीताल से मुबारिकपुर सड़क को फोरलेन बनाने की स्वीकृति भी सरकार द्वारा मिल गई है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर और 2032 तक समृद्ध राज्य बनाने के लिए सरकार पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और यहां के युवाओं के भविष्य के लिए वित्तीय अनुशासन जरूरी है। प्रदेश को सशक्त बनाने के लिए सरकार कड़े फैसले ले रही है। कड़े फैसलों का स्वाद भले शुरुआत में कड़वा लगे पर इनका परिणाम सदैव मीठा ही होता है।
इस दौरान विधायक देहरा कमलेश ठाकुर, विधायक ज्वालामुखी संजय रतन, कांग्रेस नेता सुरिंद्र मनकोटिया, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा, उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, एसपी देहरा अशोक रतन, एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दियोटसिद्ध में की मेलों की तैयारियों की समीक्षा : चैत्र मास मेलों के प्रबंधों में न रहे कोई कमी: DC अमरजीत सिंह

दियोटसिद्ध 13 फरवरी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में 13 मार्च से 14 अपै्रल तक आयोजित किए जाने वाले चैत्र मास मेलों की तैयारियां शुरू कर दी गई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए भी उठाए जाएंगे कारगर कदम : किसानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करेगी हिम उन्नति योजना: आरएस बाली

धर्मशाला, 28 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्षा कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली विधानसभा चुनाव तक जेल में रहेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल : केजरीवाल जितना दिन जेल में रहेंगे आप उतनी होगी कमजोर

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल से छूटने ही वाले थे कि बड़ा खेल हो गया। केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई ने उन्हें भरी अदालत से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय आईटीआई पधर में ड्राफ्टमैन मैकेनिकल ट्रेड में रिक्त सीटों पर प्रवेश 30 अगस्त तक

एएम नाथ। पधर 23 अगस्त :  राजकीय आई० टी०आई पधर के प्रधानाचार्य तनुज शर्मा ने बताया कि वर्तमान में आई०टी०आई० पधर में ड्राफट्समैन (मैकेनिकल) में कुछ रिक्त सीटों हेतु प्रवेश 30 अगस्त, 2025 तक...
Translate »
error: Content is protected !!