देहरा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के तीन तथा सहायिका के भरे जाएंगे 8 पद

by
राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा –  बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन उपमंडल देहरा में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के तीन तथा आंगनवाड़ी सहायिका के 8 रिक्त पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा सुशील शर्मा ने जानकारी दी कि ग्राम पंचायत त्रिपल के कोठार, ग्राम पंचायत कल्लर के बगरोट और ग्राम पंचायत बनखंडी के बनखंडी केंद्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद भरेजाने हैं। वहीं बौंगता के बौंगता, खैरियां के खेरियां, हरिपुर के सुखा तालाब और अप्पर हरिपुर, भटोली फकोरियां के मंगरोली, मेहवा के धनोटु, शिवनाथ के शिवनाथ और नौशहरा के नौशहरा केंद्रों में सहायिका के पद भरे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने संपूर्ण दस्तावेजों सहित 31 जनवरी, 2025 शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं। उम्मीदवार उसी आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थाई निवासी होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिन महिला उम्मीदवारों ने उपरोक्त पदों के लिए पूर्व अधिसूचना के तहत पहले से आवेदन किया हुआ है, उन्हें दोबारा करने की आवश्यकता नहीं है तथा उनके लिए पुरानी शर्तें ही मान्य होंगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

PPSC -DSP, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार समेत 322 पदों भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

 पंजाब लोक सेवा आयोग पंजाब राज्य सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के लिए आवेदन आमंत्रित कर रहा है।जो लोग इच्छुक हैं इन पदों आवेदन करने के लिए उनके पास 31 जनवरी, 2025 तक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आईटीआई सन्तोषगढ़ का परिणाम रहा शत प्रतिशत : इलैक्ट्रीशियन प्रथम वर्ष में जतिन व द्वीतीय वर्ष में समीर रहे प्रथम

ऊना : 18 सितम्बर :  हिमाचल सरकार व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अर्न्तगत संचलित हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ का राष्ट्रीय व्यावसाय परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। जिसके चलते...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एसपी बद्दी इल्मा अफरोज लंबी छुट्टी पर : सरकारी आवास भी किया रातों रात खाली

बद्दी :  हिमाचल के सीपीएस व दून के विधायक के साथ चल रहे विवाद के बीच बद्दी पुलिस की एसपी इल्मा अफरोज ने रातों रात सरकारी आवास खाली किया और  लंबी छुट्टी पर चली...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2023 से पहले बने गाड़ियों के इंजन क्यों हो रहे डैमेज? पिता गडकरी नीति बना रहे… बेटे उनसे पैसा बना रहे : पवन खेड़ा

नई दिल्ली :  काग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधा है. पवन खेड़ा ने कहा, जहां पिता गडकरी नीति बना रहे हैं. वहीं, उनके बेटे उससे पैसे कमा रहे...
Translate »
error: Content is protected !!