दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर द्वारा गदरी बीबी गुलाब कौर की शहादत को समर्पित समागम 

by

गढ़शंकर, 21 जुलाई : दोआबा साहित्य सभा रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा विभिन्न जत्थेबंदियों के सहयोग से गदरी जोद्धा बीबी गुलाब कौर की शहादत शताब्दी को समर्पित एक समागम करवाया गया जिसमें गढ़शंकर तहसील में सरगर्म विभिन्न सार्वजनिक, जमहूरी तथा मुलाजिम जत्थेबंदियों के सरगर्म सदस्यों द्वारा भाग लिया गया। समागम की शुरुआत में सभा के संरक्षक संतोख वीर जी द्वारा पहुंचे हाजरीन का स्वागत किया गया।

इस मौके समागम को संबोधित करते केंद्रीय लेखक सभा (सेखों) के महासचिव प्रोफेसर संधू वरियाणवी ने कहा कि गदर लहर भारत की एकाएक लहर थी जिसका मकसद देश को आजाद करवा कर धर्मनिरपेक्ष समानता तथा बराबरता का समाज सृजना था। इस लहर में बीबी गुलाब कौर ने इतिहासिक काम करते बेमिसाल त्याग की भावना पेश करते अपना पूरा जीवन देश की आजादी के लिए लगा दिया और उनकी इस कुर्बानी को कभी बुलाया नहीं जा सकता।

इस मौके विभिन्न वक्ताओं में दर्शन सिंह मट्टू,  कुलभूषण महेंद्रवणी, मुकेश कुमार, सुखदेव डांसीवाल, तलविंदर हीर, डॉ जोगिंदर कुल्लेवाल, बीबी सुभाष मट्टू, सरूप चंद, अमरीक हमराज ने भी बीबी गुलाब कौर के संघर्ष में जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और कहा कि मौजूदा समाज को उनके संघर्षमयी जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके हंसराज गढ़शंकर, जसवीर बेगमपुरी, मनदीप कुमार, मनजीत बंगा, चीफ मैनेजर हरदेव राय, अमरजीत सिंह कुल्लेवाल, जोगिंदर सिंह थांदी,  जसविंदर सिंह जस्सोवाल, इकबाल सिंह, सरपंच हैप्पी साधोवाल,  सरपंच राजेंद्र सिंह ऐमा जट्टां, बलवंत राम, राम जी दास चौहान, बलबीर खानपुर, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार, मेजर सिंह, सीमा रानी आदि ने भी विचार विमर्श में भाग लिया।

समागम में अमेरिका की शह पर इजरायल द्वारा गाजा में की जा रही नसलकुशी के खिलाफ मता पास करते गाजा समेत पूरे फलस्तीन का इलाका खाली करने तथा फलस्तीन देश को आजाद करने का मता पास किया। समागम के अंत में दोआबा  साहित्य सभा के अध्यक्ष प्रिंसिपल डॉक्टर बिक्कर सिंह ने समागम में पहुंचे विभिन्न संघर्षशील जत्थेबंदियों के सब नेताओं,  सदस्यों तथा श्रोताओं का धन्यवाद करते भविष्य में भी सहयोग देने की अपील की।

फोटो कैप्शन:
समागम दौरान संबोधित करते दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष प्रिंसिपल डॉक्टर बिक्कर सिंह तथा उपस्थित हाजरीन।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

30 फीट गहरी खाई में गिरी : मनाली में जिपलाइन से गिरी 12 साल की लड़की

मनाली : हिमाचल प्रदेश के मनाली में जिपलाइन राइड के दौरान बड़ा हादसा हो गया. 12 साल की एक बच्ची जिपलाइनर से थोड़ी ही दूर गई थी कि अचानक कमर पर बंधी बेल्ट टूट...
article-image
पंजाब

*डेरा बाबा जी के दो गुता वालों की याद में ठंडे मीठे जल की लगाई छबील

यह छबील मुख्य सेवादार बाबा बाल किशन आनंद के नेतृत्व में समस्त संगत के सहयोग से लगाई गई। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा डेरा बाबा जी के दो गुता वालों की याद को समर्पित वार्षिक ठंडे मीठे...
article-image
पंजाब

विधायक शीतल अंगुराल के घर के बाहर पक्का मोर्चा लगाया : बेघर हुए लतीफपुरा के लोगों और किसानों ने बस्ती दानिशमंदा में

जालंधर : 9 दिसंबर 2022, से बेघर हुए लतीफपुरा के लोगों की सरकार से आस टूट रही है। शनिवार को लतीफपुरा मुड़ बसेवा कमेटी बस्ती दानिशमंदा में टेंट लगाकर और कई दिनों का राशन...
article-image
पंजाब

सीमा पार 325 ड्रोन देखे गए 2023 में , 118 ड्रोन सफलतापूर्वक बरामद – 2024 में अब तक 26 ड्रोन बरामद : अर्पित शुक्ला

चंडीगढ़ : आगामी आम चुनाव 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण सुनिश्चित करने के लिए, विशेष पुलिस महानिदेशक (विशेष पुलिस महानिदेशक) कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के...
Translate »
error: Content is protected !!