दोस्त ने किया था दोस्त का कत्ल : हत्या के बाद लाश को दातर से गर्दन, धड़, जांघों और पैरों के पास चार जगहों से काटा : बाथरूम में छिपाए 4 हिस्से

by

जालंधर :  32 वर्षीय तनिष अरोड़ा उर्फ नन्नी शेर सिंह कॉलोनी में 5 जून को कार के मैट और बोरे में लिपटी सड़ी-गली लाश मिली थी। परिवार ने तनिष के साथी दीपक पर हत्या का आरोप लगाया है, जो घटना के बाद से परिवार सहित फरार है। तनिष के भाई मनीष अरोड़ा के अनुसार, तनिष और दीपक के बीच पैसों का लेन-देन था। शक है कि पैसे मांगने के बहाने दीपक ने तनिष को अपने किराए के घर बुलाया और वहीं उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोप है कि हत्या के बाद शव को दातर से गर्दन, धड़, जांघों और पैरों के पास चार जगहों से काटा गया।

जिसके बाद शव को तिरपाल, बोरे और कार के मैट में लपेटकर रस्सियों से बांध दिया गया। परिवार का दावा है कि आरोपी शव को ठिकाने लगाने की फिराक में था, लेकिन ग्राउंड फ्लोर पर किराएदारों की मौजूदगी के कारण वह शव बाहर नहीं ले जा सका।  जिसके उसने शव को बाथरूम के अंदर दरवाजे के पीछे खड़ा कर दिया ताकि किसी को शक न हो और दरवाजा भी न खुल सके। मनीष ने बताया कि 3 जून को तनिष रोजाना की तरह ऑटो लेकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। 5 जून को उसकी लाश मिलने की सूचना मिली।  शव की हालत इतनी खराब थी कि पहचान करना भी मुश्किल हो गया था। परिजनों का आरोप है कि हत्या के बाद दीपक अपनी पत्नी और चार बच्चों के साथ घर को ताला लगाकर फरार हो गया। वारदात के बाद उसने पहली रात अपने साले के घर बिताई और फिर लुधियाना की ओर निकल गया।  वहीं, तनिष का ऑटो भी घटना के बाद से गायब है, जिसे पुलिस अब तक बरामद नहीं कर पाई है। परिवार का दावा है कि दीपक का ऑटो उसके साले के घर के बाहर मिला था, जिससे उनका शक और गहरा हो गया।

जिक्रयोग है कि दीपक पर पहले भी थाना मकसूदां में हत्या का मामला दर्ज होने की बात सामने आई है।  परिवार का आरोप है कि वर्ष 2024 में बुलंदपुर इलाके में उसने 6 लोगों पर चाकू से हमला किया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। लैदर कॉम्प्लेक्स चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर अजमेर सिंह के अनुसार, आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Faculty Development Programme at LTSU

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/18 June: Faculty Development Programme (FDP) on “Transforming Higher Education through Emerging Technologies and Skill-Based Learning” at Lamrin Tech Skills University (LTSU), Punjab, featured a series of insightful sessions. S. Nirmal Singh Rayat,...
article-image
पंजाब

मनसीरत को जन्म दिन की हार्दिक शुभकामनाएं

गांव सेखोवाल के नंबरदार बलवीर सिंह मेघा की बेटी मनसीरत कौर को सतलुज ब्यास टाइम्स की और से जन्म दी की शुभकामनाऍ और मनसीरत के पिता नंबरदार बलवीर सिंह मेघा और माता राजिंदर कौर...
article-image
पंजाब

ब्लैकमेल करने, रिश्वत मांगने के आरोप में एओ निलंबित

चंडीगढ़, 29 अगस्त : पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के सहायक इंजीनियर को ब्लैकमेल करने और उससे रिश्वत मांगने के आरोप में फरीदकोट में तैनात पीएसपीसीएल के लेखा अधिकारी (एओ) अमित सेतिया को...
Translate »
error: Content is protected !!