दो भाईयों सहित परिवार के चार लोगों की मौत – केमिकल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही एक कार पर गया पलट

by

राजसमंद  :  राजस्थान के राजसमंद जिले में एक ऐसा भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें एक झटके में पूरा परिवार खत्म हो गया।  गुरुवार को चारभुजा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो भाईयों सहित परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।  मरने वालों में दो भाई, पत्नी और मां शामिल थी।   दुर्घटना की सूचना मिलने पर चारभुजा थानाधिकारी गोरधनसिंह मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी।  इसके बाद राजसमंद कलेक्टर डॉ भंवरलाल सहित एसपी मनीष त्रिपाठी और पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा।

केमिकल से भरे टैंकर के नीचे कार दबा :   थानाधिकारी गोवर्धन सिंह ने बताया कि हादसा उदयपुर-ब्यावर राजमार्ग पर उस समय हुआ जब परिवार के चार सदस्य कार में सवार होकर उदयपुर से ब्यावर की ओर जा रहे थे।  उन्होंने बताया कि गुढ़ा गांव में केमिकल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही एक कार पर पलट गया। उन्होंने बताया कि एक वाहन के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के कारण पीछे से आ रहे टैंकर पर से चालक का नियंत्रण खो गया और यह हादसा हो गया।  इस दौरान एक झटके में कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और कार में बैठे चार लोगों की मौत हो गई।

 अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में कार सवार दीनबंधु उपाध्याय (40), उनके भाई पुरुषोत्तम उपाध्याय (44), पुरुषोत्तम की पत्नी रेणुका उपाध्याय (40) और मां मनसुख देवी (68) की मौके पर ही मौत हो गई।

टैंकर हटाने के लिए मंगवाए गए दो क्रेन :   पुलिस ने मौके पर टैंकर को हटवाने के लिए क्रेन मंगवाई। लेकिन टैंकर का वजन इतना अधिक था कि इसके लिए दूसरा क्रेन मंगवाया गया। इसके बाद क्रेटा कार से चारों मृतकों के शवों को बाहर निकाल कर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। कार सवार सभी लोग रिश्तेदारी में किसी के निधन के बाद शोक व्यक्त करने के लिए ब्यावर जा रहे थे. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये।

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में टैंकर चालक और उसके आगे चल रहे वाहन के चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बाढ़ से प्रभावित 20 सरकारी स्कूलों को छोड़कर सभी सरकारी स्कूल खुलेंगे : DC आशिका जैन

 4 अपर प्राइमरी और 16 प्राइमरी सरकारी स्कूल अस्थायी तौर पर रहेंगे बंद होशियारपुर, 9 सितंबरः डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने बताया कि हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ के चलते जिले के 20 सरकारी स्कूलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा : गुजरात से सांसद बने रहेंगे- हिमाचल सीट से खत्म हो रहा कार्यकाल

एएम नाथ। शिमला/नई दिल्ली :   भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा राज्यसभा चेयरमैन जगदीप धनकड़ ने स्वीकार कर लिया है। बता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*धर्मशाला में “रेड रन” युवा उत्सव मैराथन का हुआ भव्य आयोजन: एचआईवी और टीबी जागरूकता को मिला नया आयाम*

*छात्र-छात्राओं ने मैराथन में दिखाया जोश, विजेताओं को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया सम्मानित* एएम नाथ। धर्मशाला, 29 जुलाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. राजेश गुलेरी की अध्यक्षता में आज मंगलवार को “युवा उत्सव...
article-image
पंजाब

पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार…सीएम भगवंत मान ने MSP और रोजगार पर केंद्र को घेरा

चंडीगढ़ : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट 2026-27 पर पंजाब और हरियाणा के सियासी गलियारों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा...
Translate »
error: Content is protected !!