दो वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारी- 31 मार्च को ही नियमित होंगे : मुख्यमंत्री सुक्खू

by
एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 31 मार्च को ही दो वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले नियमित होंगे। विधायक डॉ. जनकराज, लोकेंद्र कुमार, कुमारी अनुराधा राणा और सुरेंद्र शौरी के सवाल का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि वर्तमान में अनुबंध कर्मचारियों को मूल वेतन का साठ प्रतिशत वेतन के तौर पर दिया जा रहा है।
इन्हें वर्तमान में वार्षिक वेतन वृद्धि दिए जाने का कोई भी निर्णय सरकार ने नहीं लिया है। अनुबंध कर्मचारियों को वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर वेतन नहीं जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में रिक्त क्रियाशील पदों को प्रशासनिक आवश्यकता अनुसार भरा जा रहा है। मंत्रिमंडलीय उपसमिति ने रोजगार सृजन के लिए अभी तक कोई सिफारिश नहीं दी है।
जीएसटी और एक्साइज विभाग की शक्तियां पुनर्गठित करने वाले तीन विधेयक पारित
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को जीएसटी और एक्साइज विभाग की शक्तियां पुनर्गठित करने वाले तीन संशोधित विधेयक पारित हो गए है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने वीरवार को सदन में हिमाचल प्रदेश में यात्रियों और सामान पर कर लगाने का संशोधन विधेयक 2024, कराधान संशोधन विधेयक 2024 और मूल्य परिवर्धित कर संशोधन विधेयक 2024 पेश किया था। शुक्रवार को सदन में तीनों विधेयक पारित किए गए। इन विधेयकों के तहत जीएसटी और एक्साइज विभाग के अधिकारियों की शक्तियों का उल्लेख किया गया है। पहले जीएसटी और एक्साइज एक ही विभाग था। कुछ समय पूर्व सरकार ने इन्हें दो विंग में बांट दिया है। जीएसटी विंग जोन और सर्किल के तहत काम करेगा। एक्साइज विभाग जिला, जोन और सर्किल के तहत काम करेगा। प्रदेश सरकार ने इन दोनों विंग की शक्तियां केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार ही आवंटित की हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां राजस्व अधिकारियों की ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक की आयोजित

सोलन :  उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां राजस्व अधिकारियों की ज़िला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।  मनमोहन शर्मा ने ज़िला के राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका समेत प्रेमिका का पूरा परिवार गिरफ्तार : हिमाचल में पुलिस से बचने के लिए छुपे… सरपंच अभी भी फरार

लुधियाना  : लुधियाना के हलवारा में बॉडी बिल्डर पवनप्रीत सिंह मुल्लांपुर की मौत मामले में नामजद प्रेमिका किरनदीप कौर समेत सात आरोपियों को थाना सुधार की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हलवारा के...
हिमाचल प्रदेश

अंब नगर पंचायत में 7 अप्रैल को होंगे चुनाव, आदर्श आचार संहिता लागूः डीसी

ऊना  – उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना राघव शर्मा ने आज बताया कि नगर पंचायत अंब में चुनाव 7 अप्रैल को होंगे तथा राज्य चुनाव आयोग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धर्मशाला में तीन दिवसीय अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट का किया शुभारंभ : कांगड़ा जिला में खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी उपलब्ध : डीसी

पहले दिन ब्वायज तथा गल्र्स में घरोह स्कूल का रहा दबदबा धर्मशाला, 26 मई। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में खेल मैदान निर्मित करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे...
Translate »
error: Content is protected !!