धमान्दरी के जरूरतमंद परिवार को मिला शासन-प्रशासन का संबल : सरोज कुमारी और उनका बेटा नवीन कुमार मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 29 मार्च. जिला प्रशासन ऊना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धमान्दरी पंचायत में एक जरूरतमंद परिवार की कठिन परिस्थितियों में तत्काल सहायता सुनिश्चित की है। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा और उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शनिवार को स्वयं धमान्दरी का दौरा कर हालात का जायजा लिया और यह सुनिश्चित किया कि पीड़ित परिवार को अविलंब हर संभव सहायता मिले। विधायक ने सरकार की ओर से संपूर्ण मदद का आश्वासन दिया।
विधायक शर्मा ने प्रशासन को निर्देश दिए कि इस मामले में तत्परता से कदम उठाए जाएं, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार हर नागरिक के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, और इस परिवार को पूरी सहायता मिलेगी।
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में कराया गया स्वास्थ्य मूल्यांकन
बाद में, उपायुक्त ने बताया कि श्रीमती सरोज कुमारी और उनके बेटे नवीन कुमार का स्वास्थ्य मूल्यांकन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में कराया गया। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं सामने आई हैं, जबकि अन्य सभी जांच सामान्य पाई गईं। उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आगे उनके उपचार और देखभाल के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उनके सगे-संबंधियों से भी इस संबंध में परामर्श लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य हर जरूरतमंद को समय पर सहायता पहुंचाना है। इस परिवार को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। प्रशासन दीर्घकालिक सहायता योजना पर भी विचार कर रहा है, जिसमें पुनर्वास और मानसिक स्वास्थ्य उपचार के विशेष प्रबंध शामिल हो सकते हैं।
बी.पी.एल. श्रेणी में है परिवार, सरकार की आवास योजना का मिल चुका है लाभ
गौरतलब है कि शुक्रवार को मामला संज्ञान में आते ही उपायुक्त ने बीडीओ ऊना को ग्राम पंचायत से रिपोर्ट प्राप्त करने के निर्देश दिए थे। ग्राम पंचायत की रिपोर्ट में बताया गया कि धमान्दरी गांव की निवासी श्रीमती सरोज कुमारी और उनका बेटा नवीन कुमार मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। परिवार में कोई सहारा नहीं है, क्योंकि सरोज कुमारी के पति स्वर्गीय ओम प्रकाश का पहले ही निधन हो चुका है।
यह परिवार बी.पी.एल. श्रेणी में आता है और सरकार की आवास योजना के तहत इन्हें सहायता मिल चुकी है। बावजूद इसके, उनके पास कोई स्थायी आय का स्रोत नहीं है, जिससे जीवनयापन अत्यंत कठिन हो गया है। ऐसे में जिला प्रशासन ने इस परिवार को राहत देने के लिए त्वरित और प्रभावी कदम उठाए हैं, ताकि वे बेहतर जीवन जी सकें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में बनेगा भूमिगत यूटिलिटी डक्ट, बनखंडी जूलॉजिकल पार्क के लिए 100 करोड़ जारी: सुक्खू

800 मछुआरों को 3,500-3,500 रुपये की सहायता; मुख्यमंत्री बोले- कर्मचारियों को जल्द मिलेगा महंगाई भत्ता, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में जनता दे सहयोग एएम नाथ।  देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...
article-image
पंजाब

झोटा हत्याकांड पर CM मान सख्त…. बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा; DGP को जांच के आदेश

मानसा हत्याकांड पर मुख्यमंत्री ने जताई नाराजगी, पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश; आरोपी के घर और मेडिकल स्टोर पर हुई बुलडोजर कार्रवाई चंडीगढ़/मानसा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मानसा में नशा...
article-image
पंजाब

22 पेटी अवैध शराब बरामद : आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

 गढ़शंकर – थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक कार सवार व्यक्ति से 22 पेटियां अवैध शराब की बरामद कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा जारी प्रेसनोट के अनुसार एएसआई सुखविंदर सिंह चौकी इंचार्ज सुंमदडा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बजट में भेड़-बकरी पालकों के हितों का रखा गया विशेष ध्यान : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

  प्रोत्साहन योजना पर 10 करोड़ की धनराशि होगी व्यय, भेड़-बकरी पालन व्यवसाय को मिलेगी मजबूती  एएम नाथ। चम्बा,  19 फरवरी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने...
Translate »
error: Content is protected !!