धर्मगुरु दलाई लामा का भरोसेमेंद कुत्ता डूका रिटायर : दलाई लामा की सुरक्षा का जिम्मा अब 9 महीने के टॉमी को दिया गया

by

धर्मशाला : तिब्बतियों के अध्यात्मिक गुरु धर्मगुरु दलाई लामा का भरोसेमेंद कुत्ता डूका आज रिटायर हो गया। वहीं दलाई लामा की सुरक्षा का जिम्मा अब 9 महीने के टॉमी को दिया गया है। टॉमी को पंजाब होमगार्ड डेराबस्सी ट्रेनिंग सेंटर से 3 लाख रुपए में खरीदा गया है।
दलाई लामा की सुरक्षा में तैनात डूका नाम का स्नाइफर लैब्राडोर डॉग 12 साल की सेवाओं के बाद शुक्रवार को रिटायर हुआ। सूंघने की जबरदस्त क्षमता के लिए मशहूर डूका विस्फोटकों को ट्रेस करने में माहिर है। 12 साल की सेवाओं के बाद डूका को रिटायर करने का फैसला लिया गया।
पुलिस विभाग ने 10 फरवरी को केंद्र सरकार की अनुमति से मैक्लोडगंज पुलिस लाइन में शिव मंदिर के समीप इसकी नीलामी की। इस नीलामी में 5 लोगों ने भाग लिया और धर्मशाला के अजय ने डूका को 1550 रुपए में खरीदा। दलाई लामा की सुरक्षा में तैनात DSP नितिन चौहान ने बताया कि डूका की सबसे बड़ी खूबी विस्फोटकों से पुलिस को आगाह करना है। वह दलाई लामा के सार्वजनिक कार्यक्रमों से पहले आयोजन स्थल पर रेकी करता था, उसके बाद ही कार्यक्रम सेफ समझे जाते थे। 2010 में डूका को आर्मी ट्रेनिंग सेंटर से एक लाख 23 हजार रुपए देकर लाया गया था। उस समय यह सात माह का था। उसकी कुछ ट्रेनिंग यहां हुई। उसके बाद वह लगातार एक सोल्जर की तरह अपनी सेवाएं दे रहा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

2 कोर्स निःशुल्क करवाएं जाएंगे : ड्राफ्स पर्सन सिविल वर्क तथा सहायक इलेक्ट्रिशियन

नाहन 4 अगस्त। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा दो कोर्स ड्राफ्स पर्सन सिविल वर्क तथा सहायक इलेक्ट्रिशियन के संचालित किये जा रहे हैं जो 450 घण्टे का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परगोड़ पंचायत के गुब्बर में लगेगा 2 करोड़ का 500 किलोवाट सोलर प्लांट : केवल सिंह पठानिया

हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में सुक्खू सरकार का बड़ा कदम एएम नाथ।  शाहपुर, 2 फरवरी : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत परगोड़ पंचायत के गुब्बर गांव में 500 किलोवाट क्षमता का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भुंतर स्थित हवाई अड्डे पर निर्माणाधीन एनसीसी हैंगर के कार्य तेजी ला कर शीघ्र पूरा करने के निर्देश – DC तोरुल एस रवीश

कुल्लू 20 मार्च :   उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने आज भुंतर स्थित हवाई अड्डे पर निर्माणाधीन एनसीसी हैंगर का जायजा लिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माणाधीन हैंगर के कार्य तेजी ला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार विद्युत बोर्ड की आर्थिक स्थिति को सुधारने के साथ-साथ कर्मचारियों के हितों की रक्षा व उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्धद्धः मुख्यमंत्री सुक्खू

शिमला  :  मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी मांगों पर सकारात्मक दृष्टिकोण से विचार किया जा...
Translate »
error: Content is protected !!