नंवाशहर में मर्डर कर भागे थे दोनों आरोपी : नवांशहर पुलिस ने मुंबई से किया ग्रिफ्तार

by

नवांशहर  :  खालिस्तान समर्थक व गैंगस्टर लक्की पटियाल के दो ऑपरेटिव्स को पंजाब पुलिस ने मायानगरी मुंबई से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और शहीद भगत सिंह (एसबीएस) नगर (नवांशहर) पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत मुंबई से पकड़ा है।

डीजीपी पंजाब पुलिस गौरव यादव ने इस संबंध में जानकारी साझा की है। आरोपियों की पहचान करण रोर्माजारा और जसकरनदीप सिंह उर्फ कालू के रूप में हुई है। दोनों पर हाल ही में एसबीएस नगर के पोजेवाल कस्बे में व्यक्ति की हत्या मामले में केस दर्ज है।

पुलिस को जांच में पता चला कि इन दोनों आरोपियों ने यह हत्या अमेरिका में बैठे अपराधी जसकरण कन्नू के इशारे पर की थी। पुलिस के मुताबिक हाल की दुश्मनी के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। जसकरण कन्नू पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लक्की पटियाल का करीबी सहयोगी है। पुलिस ने इस मामले में पोजेवाल नवांशहर थाने में भारतीय दंड संहिता और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गांव पाहलेवाल से नौजवान आम आदमी पार्टी में हुए शामिल : जय कृष्णा सिंह रौड़ी ने किया स्वागत

गढ़शंकर , 29 मई: आम आदमी पार्टी को गांव पाहलेवाल से तब समर्थन मिला जब गांव के दर्जनों नौजवान व औरतों ने पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। यह प्रोग्राम पंजाब विधानसभा के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक गोल्डी की बड़ी बहन का देहांत : कल मोहाली में किया जायेगा अंतिम संस्कार

गढ़शंकर । पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी की बड़ी बहन अशोकी पाठक का कल देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल साढ़े ग्यारह वजे मोहाली में किया जाएगा। पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी की...
article-image
पंजाब

गीता नगीना धाम में मूर्ति स्थापना 21 अक्टूबर को: बिट्टू पाजी

गढ़शंकर । श्री श्री 1008 गुरु गंगा दास महाराज जी की अपार कृपा तथा धन-धन बापू कुंभ दास जी महाराज जी के जन्म स्थान एवं समाधि स्थान गीता नगीना धाम गांव पाहलेवाल में चाचा...
article-image
पंजाब

पीने वाले पानी के बिल माफ व बिजली के बिल हाफ करने के लिए 9 अगस्त को डीसी होशियारपुर का करेंगे घेराव : कामरेड दर्शन मट्टु।

गढ़शंकर – गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव पंडोरी में कुल हिंद किसान सभा, सीटू व खेत मजदूर यूनियन के आह्वान पर पीने वाले पानी के बिल माफ करने व बिजली के बिल हाफ...
Translate »
error: Content is protected !!