नकराणा क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए विकसित करने को प्रदेश सरकार की मंजूरी : टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू, डीसी बोले बहुआयामी पर्यटन क्षेत्र बनेगा नकराणा क्षेत्र

by
एएम नाथ।  बिलासपुर 19 जनवरी: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में टूरिज्म स्पोर्ट्स ट्रेड एंड एम्प्लॉयमेंट जनरेशन सोसाइटी से संबंधित बैठक का आयोजन बचत भवन में किया गया। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर ओम कांत ठाकुर, सहायक आयुक्त राजकुमार सहित सभी उपमंडल अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार को बिलासपुर जिला प्रशासन द्वारा श्री नैना देवी जी क्षेत्र के समीप गोविंद सागर झील के नकराणा तथा आसपास के क्षेत्रों में वॉटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियों के विकास के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे प्रदेश सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। अब शीघ्र ही इस क्षेत्र में एडवेंचर स्पोर्ट्स और वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन की एक टीम उनकी अध्यक्षता में पहले ही नकराणा क्षेत्र का दौरा कर चुकी है, जहां वॉटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर स्पोर्ट्स गतिविधियों की संभावनाओं का विस्तृत आकलन किया गया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि भाखड़ा क्षेत्र का प्राकृतिक सौंदर्य, गोविंद सागर झील की शांत जलधाराएं और चारों ओर का पर्वतीय वातावरण इस क्षेत्र को जल क्रीड़ा और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए अत्यंत उपयुक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में यहां आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक नाव विहार, कयाकिंग सहित अन्य रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे।
उन्होंने कहा कि भाखड़ा बांध के समीप तथा श्री नैना देवी जी के बीच स्थित नकराणा क्षेत्र वॉटर स्पोर्ट्स और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए आदर्श स्थान है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु माता श्री नैना देवी जी के दर्शन के लिए इस क्षेत्र में पहुंचते हैं और जिला प्रशासन का प्रयास है कि धार्मिक पर्यटन को एडवेंचर पर्यटन और वॉटर स्पोर्ट्स पर्यटन से जोड़कर इस क्षेत्र को बहुआयामी पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।
उपायुक्त ने बताया कि इस क्षेत्र के विकसित होने से लगभग 12 से 15 पंचायतों के लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। वॉटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर स्पोर्ट्स और अन्य पर्यटन गतिविधियों के आरंभ होने से यह क्षेत्र एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा, जिससे होटल और हॉस्पिटैलिटी उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं स्थानीय उत्पादों की बिक्री कर अपनी आजीविका में वृद्धि कर सकेंगी, जबकि होमस्टे संचालकों को भी सीधा लाभ प्राप्त होगा।
उन्होंने बताया कि गोविंद सागर झील क्षेत्र में बोटिंग और क्रूज के साथ-साथ मोटर बोट, जेट स्की, बनाना राइड, सोफा राइड जैसी एडवेंचर गतिविधियों को विकसित करने की योजना है। इसके अतिरिक्त शिकारा राइड, कयाकिंग, कैनोइंग, वाटर स्कीइंग और रोइंग जैसी गतिविधियां भी पर्यटकों के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी।
उपायुक्त ने कहा कि पंजाब के पास पर्यटकों के लिए यह क्षेत्र एक आकर्षक हिल पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा, जिससे स्थानीय लोगों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांचक गतिविधियों के समन्वय से गोविंद सागर झील के नकराणा क्षेत्र को हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में स्थापित किया जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रिटर्निंग अधिकारी ने चुनाव प्रबंधों की तैयारियों को लेकर अधिकारियों से की चर्चा : 16 मई को होगी मतदान कर्मियों की दूसरी रेंडमाइजेशन

एएम नाथ।  शिमला 15 मई – लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनज़र 4-शिमला संसदीय क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने आज अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर...
हिमाचल प्रदेश

200 रूपये से अधिक की बिक्री पर बिल देना अनिवार्य

ऊना : उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी ऊना विनोद सिंह डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि एचपी जीएसटी एक्ट, 2017 की धारा 31(3) सी के अंतर्गत सभी व्यापारी वर्ग 200 रूपये या इससे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सचिवालय को भी बम से उड़ाने की धमकी : ईमेल मुख्य सचिव कार्यालय और दूसरी ईमेल डीसी मंडी को मिली

एएम नाथ। शिमला : उपायुक्त कार्यालय मंडी के बाद हिमाचल सचिवालय में मुख्य सचिव कार्यालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस ने इसके बाद सचिवालय में सतर्कता बढ़ा दी है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पारस पराशर के भारतीय तटरक्षक बल में सहायक कमांडेंट (जनरल ड्यूटी) के रूप में चयन पर हार्दिक मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

एएम नाथ। सरकाघाट:  मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सरकाघाट, जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) निवासी  पारस पराशर के भारतीय तटरक्षक बल में सहायक कमांडेंट (जनरल ड्यूटी) के रूप में चयन पर हार्दिक बधाई दी है।...
Translate »
error: Content is protected !!