नकली पुलिस अधिकारी बनकर पैसे ऐंठने वाले 3 आरोपियों को शाहकोट पुलिस ने किया गिरफ्तार

by

जालंधर : थाना शाहकोट पुलिस ने नकली पुलिस अधिकारी बनकर पैसे ऐंठने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी जालंधर (ग्रामीण) डॉ. अंकुर गुप्ता, दिशा निर्देशों पर डीएसपी शाहकोट अमनदीप सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अमन सैनी ने कार्रवाई करते हुए पुलिस अधिकारी बनकर रंगदारी वसूलने वालों गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान राजा निवासी कपूरथला, दविंदर सिंह निवासी ढुड्डीवाल थाना सदर कपूरथला और हरजिंदर सिंह निवासी टिब्बा थाना तलवंडी चौधरी कपूरथला के तौर पर हुई है। आरोपी राजा सिंह पहले पुलिस विभाग में थानेदार रह चुका है। वह कपूरथला में बतौर थानेदार तैनात था, लेकिन विभाग किसी मामले में उसे बर्खास्त कर चुका है। आरोपी के खिलाफ खिलाफ पहले भी नकली पुलिस वाला बनकर लोगों से पैसे ठगने के तीन मामले दर्ज हैं।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमन सैनी ने बताया कि बीते दिन नवनीत अरोड़ा उर्फ नीतन निवासी ट्रक यूनियन सैदपुर झिरी थाना शाहकोट पुलिस को शिकायत दी थी। नवनीत दाना मंडी से छान खरीदने का काम करता है। बुधवार शाम करीब चार बजे वह घर बाजार गया था। उसके घर के पास एक चंडीगढ़ नंबर की गाड़ी (सीएच-01-एवाई-5234) खड़ी थी। गाड़ी से तीन लोग बाहर निकले और उन्होंने नवनीत को घेर लिया। तीनों कहने लगे कि वे सीआईए स्टाफ कपूरथला के मुलाजिम हैं। आरोपियों ने कहा कि हमें पता चला है कि तेरे घर पर गलत काम हो रहा है। इसलिए हम छापा मारने आए हैं।

तीनों ने नवनीत को पकड़ कर उसे गाड़ी में बैठने के लिए कहा। वहीं, आरोपियों ने कहा कि हम तुझे तभी छोड़ेंगे जब तू 50 हजार रुपये देगा। नवनीत अरोड़ा ने अपनी जान बचाने के लिए जेब से 4,000 रुपये निकाल कर उन्हें दे दिए। इस पर आरोपियों ने कहा कि इतने पैसे से बात नहीं बनेगी। इसके बाद नवनीत ने घर से आठ हजार रुपये लाए और आरोपियों को दिए। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वे उसपर झूठा पर्चा दर्ज कर देंगे। नवनीत ने हिम्मत जुटाकर मामले की शिकायत पुलिस को दी। जांच के बाद पुलिस ने राजा सिंह, दविंदर सिंह और हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार कर नवनीत से ठगे गए 12 हजार रुपए और गाड़ी भी बरामद की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माताओं को अपने बच्चों को नशे के खतरों से बचाने के लिए सशक्त बनाने की पहल – पंजाब लिट फाउंडेशन ने नशे के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए ‘मदर्स अगेंस्ट ड्रग्स’ पहल की शुरुआत की

होशियारपुर,15 सितंबर :   पंजाब में नशे की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए पंजाब लिट फाउंडेशन ने ज़िला प्रशासन व जिला पुलिस के सहयोग से एक महत्वाकांक्षी पहल ‘मदर्स...
article-image
पंजाब

MLA Dr. Ishank Kumar Raises

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 4 : Raising the issue of the Centre’s E20 fuel policy during the ongoing Punjab Vidhan Sabha session, Chabbewal MLA Dr. Ishank Kumar expressed serious concerns over its impact on consumers, farmers,...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंचकूला पुलिस ने अवैध विदेशी पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस सहित कई घातक हथियार बरामद : वारदात में इस्तेमाल होने वाली होंडा सिटी कार जब्त

पंजाब में फायरिंग की घटना के बाद फरार चल रहे थे आरोपी, पैसों की कमी के चलते कालका में डकैती की बना रहे थे योजना पुनीत महाजन : चंडीगढ़ /पंचकूला, 18 जून। जिला पंचकूला...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिद्धू मूसेवाला की मां बच्चे को जन्म देंगी : बेटे की मौत के इतने दिनों बाद घर में गूंजेगी किलकारी

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला के घर जल्द एक बड़ी खुशखबरी आने वाली है। सिद्धू की मां चरण कौर सिंह मार्च माह में एक बच्चे को जन्म देने वाली हैं। जानकारी दे दें कि...
Translate »
error: Content is protected !!