नकाबपोश लुटेरों द्वारा दिनदिहाड़े गुप्ता मनी चेंजर को लूटने की नाकाम कोशिश : दूकान में घुसे लुटेरे और मालिक पर तानी पिस्तौल , मनी चेंजर बिना डरे लुटेरों से भिड़े , घबरा कर भागने को मजबूर हुए लुटेरे

by

सैला खुर्द। 1 अगसत : जम्मू चंडीगढ़ हाईवे पर कस्बा सैला खुर्द में दोपहर करीब दो वजे तीन नकाबपोश लुटेरे गुप्ता मनी चेंजर की दुकान में लूटने के मकसद से घुसे तो मनी चेंजर का मालिक बिना किसी डर के उनसे भिड़ गए। मनी चेंजर के मालिक व लुटेरों के बीच जमकर हाथोपाई दौरान मनी चेंजर के मालिक ने लुटेरों को धकेलते हुए दूकान से बाहर पहुंचा दिया। जिससे घबरा कर लुटेरे मौके से फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार गुप्ता मनी चेंजर का मालिक गौरव गुप्ता उर्फ गौरी पुत्र स्व. अशोक गुप्ता अपनी मनी चेंजर की दुकान पर बैठा था। इस दौरान दोपहर करीब दो वजे तीन नकाबपोश लुटेरे मोटरसाइकिल पर आए। उन्मे से एक मोटरसाइकिल पर ही बाहर बैठा रहा और दो मनी चेंजर की दुकान में घुस गए। दुकान में घुसते ही एक ने गौरव गुप्ता पर पिस्तौल तान दी और दूसरा दुकान का दरवाजा बंद करने लगा। इसी बीच बिना किसी घबराहट के गौरव गुप्ता कुछ ही पलों में लुटेरों से उलझ गया और फिर लुटेरों और गौरव गुप्ता में जम कर हाथा पाई हुई और एक लुटेरे को नीचे पटक भी दिया और फिर जब वह उठा तो गौरव गुप्ता उन्हें धकेलते हुए दुकान से बाहर ले गया। जिसके बाद लुटेरे घबरा कर भाग आकर बाहर खड़े मोटरसाइकल पर स्वार हो गए। गौरव गुप्ता यहीं ही नहीं रुका उसने पीछे बैठे लुटेरे को दोबारा पकड़ने की कोशिश की। लेकिन किसी तरह वह गिरते गिरते बच गया और फिर तीनों बज़ार के बीच में से भाग निकले। माहिलपुर के एसएचओ रमन कुमार ने पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच कर पूरी घटना का जायजा लिया । पुलिस लुटेरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए तथ्य एकत्र कर सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।
उल्लेखनीय है कि चार साल पहले भी लुटेरों ने इसी मनी चेंजर के यहां बड़ी डकैती को अंजाम दिया था। उक्त वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों को पुलिस ने पकड़ लिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिक्षा क्रांति अभियान के तहत विधायक ब्रमशंकर जिम्पा ने सरकारी स्कूलों में नए क्लासरूमों का किया उद्घाटन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए होशियारपुर के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रमशंकर जिम्पा ने आज शिक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मानसिक तनाव को कम करने के साथ सकारात्मक वातावरण  के लिए खेलें महत्वपूर्ण : मण्डलायुक्त विनोद कुमार

राइफल-पिस्टल शूटिंग को भी अंतर ज़िला प्रतियोगिता का बनाया जाए हिस्सा मण्डलायुक्त ने राज्य स्तरीय अंतर ज़िला खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता के विजेता किए पुरस्कृत एएम नाथ। चंबा :   मण्डलायुक्त विनोद कुमार ने कहा...
article-image
पंजाब

पार्टी कार्यकर्ताओं की राय लेने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन सुखदेव सिंह ढींढसा ने किया

चंडीगढ़ : सुखदेव सिंह ढींढसा के नेतृत्व में बीते शनिवार शिरोमणि अकाली दल (यूनाइटेड) के प्रमुख नेताओं की एक अहम बैठक हुई। जिसमें पार्टी अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींढसा को पूरा अधिकार दिया गया कि वह...
article-image
पंजाब , समाचार

जिन किसानों के खेतों में नहरी पानी आया है वे तुरंत संपर्क करें : डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी

गांव साधोवाल में विकास कार्यों के लिए डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने 18 लाख का चेक प्रदान किया गढ़शंकर ।भविष्य की पीढ़ियों के लिए भूमिगत जल को संरक्षित करना पंजाब सरकार की प्राथमिकता है। कंडी...
Translate »
error: Content is protected !!