IAF ने खोए कितने एयरक्राफ्ट’…राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र कर भारत सरकार पर खड़े किए सवाल

by
नई दिल्ली।  ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सरकार से सवाल करते हुए पूछा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कितने एयरक्राफ्ट खोए। उन्होंने विदेश मंत्री के बयान के आधार पर सरकार को घेरा और पूछा कि हमले से पहले सरकार ने पाकिस्तान को क्यों सूचना दी? इसके कारण हमें कितने लड़ाकू जहाज का नुकसान हुआ?
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “हमारे हमले की शुरुआत में पाकिस्तान को सूचित करना एक अपराध था. विदेश मंत्री ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है कि भारत सरकार ने ऐसा किया.” उन्होंने सवाल करते हुए आगे कहा, “इसे किसने अधिकृत किया? इसके परिणामस्वरूप हमारी वायुसेना ने कितने विमान खो दिए?”
वीडियो में क्या बोल रहे जयशंकर?
कांग्रेस नेता ने जिस वीडियो को शेयर किया है, उसमें एस. जयशंकर ये कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। “ऑपरेशन की शुरुआत में हमने पाकिस्तान को संदेश भेजा था कि हम आतंकी ठिकानों पर हमला कर रहे हैं. हम मिलिट्री पर हमला नहीं कर रहे हैं. इसलिए सेना के पास इस प्रक्रिया में हस्तक्षेप न करने और अलग रहने का विकल्प है. उन्होंने अच्छी सलाह न मानने का विकल्प चुना।
पीआईबी फैक्ट चेक में क्या निकला?
राहुल गांधी ने ये सवाल सरकार की ओर से आरोपों का खंडन करने के बाद उठाए हैं. इससे पहले पीआईबी के फैक्ट चेक में साफ कर दिया गया था कि विदेश मंत्री ने ऐसा कुछ भी स्वीकार नहीं किया है और प्रसारित दावों को भ्रामक बताया. पीआईबी ने एक्स पर कहा, “सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान से गलत तरीके से यह दिखाया गया है कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने से पहले पाकिस्तान को सूचित किया था. विदेश मंत्री को गलत तरीके से उद्धृत किया जा रहा है और उन्होंने यह बयान नहीं दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब सरकार की अनदेखी : नगर निगम के वार्ड नंबर 8 में पानी की टंकी बना सफ़ेद हाथी, जनता के अधिकारों का घोर हनन : खन्ना 

खन्ना ने आगामी गर्मियों के मौसम में इस टंकी को जनता की सुविधा के लिए शुरू करवाने हेतु मामला उठाया मानवाधिकार आयोग के समक्ष होशियारपुर 15 फरवरी : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश...
article-image
पंजाब

ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी की बैठक :  अध्यक्ष मुख्तियार सिंह ने हैप्पी हीर के नेतृत्व पर जताया भरोसा

गढ़शंकर :  ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी की बैठक अध्यक्ष मुख्तियार सिंह हैप्पी हीर की अध्यक्षता में हुई । जिसमें कमेटी ने 22वें राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट की समीक्षा की तथा 23वें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 अगस्त को सरकाघाट में होगा राज्यस्तरीय “स्वतंत्रता दिवस”

कार्यक्रम, जानें कौन मंत्री कहाँ करेगा “ध्वजारोहण” एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने आगामी 15 अगस्त 2025 (शुक्रवार) को स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन की रूपरेखा जारी कर दी है। मुख्य राज्य...
article-image
पंजाब

Honour Elders, Society’s Priceless

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/May 06 : Under the leadership of India Development Council president and prominent social worker Sanjeev Arora, council members distributed food supplies to 25 destitute and needy elderly residents at Tera Aasra...
Translate »
error: Content is protected !!