पूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं, वीर नारियों को दी जाने वाली पेंशन में 40 प्रतिशत बढ़ी

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से पूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं, वीर नारियों को दी जाने वाली पेंशन में 40 प्रतिशत बढ़ा दी है। अधिकारियों ने बताया कि पूर्व सैनिकों और वीर नारियों को अब 3,000 रुपये के स्थान पर 5,000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी।
अधिकारियों ने बताया कि साल 1987 से पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (voluntary retirement) लेने वाले पूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं को दी जाने वाली पेंशन में 2,000 रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की गई है।
सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर मदनशील शर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही जून माह में तीन महीनों – अप्रैल, मई और जून – के लिए 15,000 रुपये की राशि जारी की जाएगी। पेंशन वृद्धि से राज्य के कुल 507 पूर्व सैनिक और उनकी विधवाएं लाभान्वित होंगी। उन्होंने बताया कि इन भूतपूर्व सैनिकों को भारत सरकार से कोई पेंशन नहीं मिलती है।
फिलहाल राज्य में 246 पूर्व सैनिकों और 261 पूर्व सैनिकों की विधवाओं को पेंशन वृद्धि का लाभ मिलेगा। पूर्व सैनिकों और उनकी विधवाओं की मासिक पेंशन के लिए पहले 15,21,000 रुपये मासिक बजट आवंटित था, जिसे अब बढ़ाकर 25,35,000 रुपये मासिक बजट कर दिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

20 वर्षीय युवक की सर्पदंश से मौत : युवक की शादी की तैयारियां चल रही थीं

बंगाणा : बंगाणा उपमंडल के तहत पड़ते गांव अंबे दा बेहड़ा निवासी 20 वर्षीय युवक की सर्पदंश के चलते मौत होने का मामला सामने आया है।  मृतक की पहचान रवि कुमार पुत्र देशराज निवासी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आदर्श आचार संहिता की अनुपालना में सहयोग करें सभी राजनीतिक दल : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने किया आग्रह

एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय। हमीरपुर 12 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव के लिए लागू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल शक्ति विभाग के 393 आउटसोर्स तकनीकी कर्मियों को एक साल का सेवा विस्तार

रोहित जसवाल।  शिमला। जल शक्ति विभाग में कार्यरत 393 आउटसोर्स तकनीकी कर्मियों को प्रदेश सरकार ने एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया है। इन कर्मचारियों की सेवाएं 1 अक्तूबर 2026 से 30 सितंबर 2027...
article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यवस्था परिवर्तन के तहत ग्रामीण अधोसंरचना को किया जा रहा सुदृढ़ : मुख्यमंत्री सुक्खू

प्रदेश सरकार कर रही गांवों का समावेशी विकास सुनिश्चित एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए स्वीकृत विभिन्न क्षेत्रीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते...
Translate »
error: Content is protected !!