नगरासू गुरुद्वारा की छत से चौथे दिन नीचे उतरे चारों निहंग : पंजाब के लिए आज हुए रवाना

by

रुद्रप्रयाग :  नगरासू गुरुद्वारे की चौथी मंजिल व छत पर कब्जा करने वाले चार निहंग सिख आखिरकार आज चौथे दिन नीचे उतरकर पंजाब के लिए रवाना हो गए हैं। मंगलवार को प्रशासन पुलिस से लंबी वार्ता के बाद निहंग नीचे आने को तैयार हुए और पंजाब के लिए हो गए हैं।

चमोली जनपद के कर्णप्रयाग में हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रहे चार निहंगों ने बीते 16 जून को ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर तलवारों से जमकर तांडव मचाया था। दरअसल, वाहन पार्किंग की बात को लेकर एक स्थानीय होटल संचालक से उनका विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ी कि निहंगों ने तलवारें निकाल लीं और स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया, जिससे चार लोग लहूलुहान हो गए।

इस हिंसक झड़प में एक निहंग भी घायल हो गया था। वारदात को अंजाम देकर तीन निहंग अपनी बाइकों से गौचर की तरफ फरार हो गए थे। हमले से आक्रोशित स्थानीय भीड़ ने राजमार्ग पर करीब तीन घंटे तक चक्काजाम रखा। बाद में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज किया और चारों निहंगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, घायल निहंग का पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है।

गिरफ्तार हुए निहंग साथियों की रिहाई की मांग को लेकर शनिवाद दोपहर को 4 निहंगों ने रुद्रप्रयाग जनपद के नगरासू स्थित ‘गुरुद्वारा दमदमा साहिब’ पर कब्जा कर लिया था और मांगें न माने जाने पर देशभर से निहंगों को बुलाने की चेतावनी दी है। स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधन द्वारा इस घटना पर कोई आपत्ति दर्ज न कराने से निहंग असंतुष्ट थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला के खिलाफ मामला दर्ज : अदालत में पेश न होने पर

गढ़शंकर। थाना गढ़शंकर पुलिस ने अदालत में पेश न होने के मामले में एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि एसएसपी सरताज सिंह द्वारा...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 27 व गांव थथलां में लगे कैंपों का लिया जायजा – कैंपों के माध्यम से मिली आम जनता को बड़ी राहत : ब्रम शंकर जिंपा

होशियारपुर, 15 फरवरी:   कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृृत्व में पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के सभी वार्डों व गांवों को ‘आप दी...
article-image
पंजाब

Dr. Ravjot Reviews Nagar Kirtan

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Nov.15 : Local Bodies Minister of Punjab, Dr. Ravjot Singh, chaired an important review meeting at the District Administrative Complex today to assess the ongoing preparations for the upcoming Nagar Kirtan being held...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से आई दस किलो हेरोइन समेत एक तस्कर दबोचा

चंडीगढ़, 19 फरवरी । काउंटर इंटेलिजेंस (सी.आई.) अमृतसर ने एक नशा तस्कर को 10 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर सीमा पार से संचालित हो रहे नशा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!