नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित

by
एएम नाथ।  सोलन : नगर निगम सोलन के निर्वाचन के लिए सभी 17 वार्डों के चुनाव परिणाम आज घोषित कर दिए गए। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि वार्ड नम्बर-01 देहूंघाट सपरून वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी नीलम ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी अर्चना ठाकुर को 164 मतों से पराजित किया। अर्चना ठाकुर को 530, नीलम को 694 तथा नोटा को 09 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1233 रहा।
वार्ड नम्बर-02 रेलवे स्टेशन वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सुषमा शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी स्वतंत्र उम्मीदवार रमेश चंद को 13 मतों से पराजित किया। रमेश चंद को 778, सुनील कुमार साहनी को 110, सुषमा शर्मा को 791 तथा नोटा को 12 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1691 रहा।
वार्ड नम्बर-03 कथेड़ वार्ड में स्वतंत्र उम्मीदवार गौरव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी सरदार सिंह ठाकुर को 163 मतों से पराजित किया। गौरव को 450, दीपिन बख्शी को 96, सरदार सिंह ठाकुर को 287, पियूष गर्ग को 258 तथा नोटा को 07 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1098 रहा।
वार्ड नम्बर-04 चम्बाघाट सलोगड़ा वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रोहित भारद्वाज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी संगीता ठाकुर को 213 मतों से पराजित किया। राकेश कुमार को 61, रोहित भारद्वाज को 637, संगीता ठाकुर को 424 तथा नोटा को 12 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1134 रहा।
वार्ड नम्बर-05 लोअर बाजार वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रियंका ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी गीतांजलि शर्मा को 200 मतों से पराजित किया। गीतांजलि शर्मा को 254, प्रियंका को 454 तथा नोटा को 06 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 714 रहा।
वार्ड नम्बर-06 जवाहर पार्क वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रेखा साहनी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी सत्या वर्मा को 212 मतों से पराजित किया। रेखा साहनी को 654, सत्या वर्मा को 442 तथा नोटा को 11 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1107 रहा।
वार्ड नम्बर-07 ठोडो ग्राउन्ड वार्ड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी पूजा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक ठाकुर को 168 मतों से पराजित किया। अशोक ठाकुर को 318, पूजा को 486, मनोज कुमार को 248, मुकेश वर्मा को 81, रविन्द्र कंवर पाल को 48, राम पाल को 29 तथा नोटा को 09 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1219 रहा।
वार्ड नम्बर-08 शिल्ली रोड वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी पूनम को 16 मतों से पराजित किया। पूनम को 664, सुरेन्द्र कुमार को 680 तथा नोटा को 08 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1352 रहा।
वार्ड नम्बर-09 मधुबन कॉलोनी वार्ड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी मीनाक्षी शर्मा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सलिता शर्मा को 223 मतों से पराजित किया। मीनाक्षी शर्मा को 637, सलिता शर्मा को 414 तथा नोटा को 15 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1066 रहा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि वार्ड नम्बर-10 चौंरीघाटी वार्ड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी अंकुश सूद ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याक्षी वीरेन्द्र सूद को 80 मतों से पराजित किया। अंकुश सूद को 597, वीरेन्द्र को 517 तथा नोटा को 15 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1129 रहा।
वार्ड नम्बर-11 डिग्री कॉलेज वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सरिता ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी हेमा शर्मा को 130 मतों से पराजित किया। सरिता को 665, हेमा शर्मा को 535 तथा नोटा को 19 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1219 रहा।
वार्ड नम्बर-12 सनी साईड वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रियंका अग्रवाल ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी स्वतंत्र उम्मीदवार ऊषा शर्मा को 70 मतों से पराजित किया। ईश्वर दत्ता को 335, ऊषा शर्मा को 349, प्रियंका अग्रवाल को 419 तथा नोटा को 08 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1111 रहा।
वार्ड नम्बर-13 कलीन वार्ड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी नरेन्द्र कुमार ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी की मीरा आनन्द को 37 मतों से पराजित किया। नरेन्द्र कुमार को 563, मीरा आनन्द 526 तथा नोटा को 11 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1100 रहा।
वार्ड नम्बर-14 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी सुलक्षणा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी मीना को 510 मतों से पराजित किया। मीना को 268, सुलक्षणा को 778 तथा नोटा को 06 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1052 रहा।
वार्ड नम्बर-15 तहसील पटरार वार्ड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याक्षी अभिषेक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी विनय भगनाल को 88 मतों से पराजित किया। अभिषेक को 568, विनय भगनाल को 480 तथा नोटा को 04 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1052 रहा।
वार्ड नम्बर-16 रबौण आंजी वार्ड में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी सीमा ने अपनी निकटम प्रतिद्वंदी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी अनीता कुमारी को 524 मतों से पराजित किया। अनीता कुमारी को 354, सीमा को 878 तथा नोटा को 15 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1247 रहा।
वार्ड नम्बर-17 बसाल पट्टी कथेड़ वार्ड में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी अरुणा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी तरुणा शर्मा को 343 मतों से पराजित किया। अरुणा को 877, तरुणा शर्मा को 534 तथा नोटा को 15 मत प्राप्त हुए। यहां कुल मतदान 1426 रहा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजनीतिक रोटियां सेंक रही भाजपा, महिला आरक्षण को लेकर, भाजपा खुद इस बिल को लागू नहीं करना चाहती : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ । शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिला आरक्षण को लेकर भाजपा के धरना-प्रदर्शन पर तीखा हमला बोला है.ल। उन्होंने कहा कि भाजपा असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सिर्फ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सील 8 ऑपरेशन तहत गढ़शंकर और हिमाचल प्रदेश के हरोली थाने की पुलिस ने बॉर्डर पर सयुंक्त नाका लगाया – डीएसपी परमिंदर सिंह

गढ़शंकर : डीजीपी लॉ एंड आर्डर पंजाब , चंडीगढ़ की हिदायतों पर गढ़शंकर पुलिस और हिमाचल प्रदेश के हरोली थाने की पुलिस द्वारा हिमाचल पंजाब की सीमा कोकोवाल मज़ारी में सयुंक्त तौर पर नाकेबंदी...
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा विभाग में भरे जाएंगे कला अध्यापक के 22 पद

ऊना, 12 नवंबर – उपनिदेशक एलेमेंटरी एजुकेशन ऊना में कला अध्यापक के 22 पद अनुबंध आधार पर अधिसूचित किए गए है। इस संबंध में जानकारी जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सिलक्यारा सुरंग – मौत को बहुत करीब से देखा : प्यास बुझाने के लिए चट्टानों से टपकते पानी को चाटा, शुरुआती 10 दिनों तक मुरमुरे खाकर रहे जीवित

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा सुरंग से मंगलवार रात सुरक्षित बचाए गए 41 श्रमिकों में से एक श्रमिक अनिल बेदिया ने बताया कि हादसे के बाद उन लोगों ने अपनी प्यास...
Translate »
error: Content is protected !!