नगर परिषद बिलासपुर की व्यवस्थाओं की समीक्षा : DC राहुल कुमार ने सफाई और स्वास्थ्य प्रबंधों को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए

by
बिलासपुर, 11 नवम्बर 2025 नगर परिषद बिलासपुर के अंतर्गत उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं की विस्तृत समीक्षा के लिए उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने की। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी सदर राजदीप सिंह, सहायक आयुक्त राजकुमार, नगर परिषद बिलासपुर के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में उपायुक्त ने नगर परिषद क्षेत्र में साफ सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूरे नगर परिषद क्षेत्र में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जाए। मीट मार्केट, सब्जी मंडी तथा लुहणू मैदान के आसपास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विशेष रूप से जोर दिया गया।
उपायुक्त ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए जल शक्ति विभाग और नगर परिषद के अधिकारी तथा कर्मचारी मिलकर समुचित व्यवस्था तैयार करें। नगर परिषद क्षेत्र में बने सभी पार्कों की नियमित साफ सफाई और देखरेख सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
नगर परिषद और विद्युत विभाग द्वारा स्ट्रीट लाइट व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में कुल 2318 स्ट्रीट लाइट स्थापित हैं और सभी सुचारु रूप से कार्य कर रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग से डेंगू की स्थिति संबंधी जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने कहा कि अप्रैल माह से अब तक कुल 31 प्रकरण सामने आए हैं, जिनमें से लगभग 16 प्रकरण पिछले दिनों दर्ज किए गए थे। वर्तमान में कोई नया प्रकरण सामने नहीं आया है। उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी और नगर परिषद को पूरे नगर परिषद क्षेत्र में फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए। साथ ही 21 से 23 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले जल तरंग जोश महोत्सव से पूर्व मेला मैदान और उसके आसपास गोविंद सागर झील के क्षेत्र में विशेष सफाई और फॉगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
उपायुक्त ने नगर परिषद क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों की नियमित साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त नगर परिषद क्षेत्र में घूमने वाले पशुओं की संख्या को कम करने के लिए एक प्रभावी कार्य योजना तैयार करने के भी निर्देश दिए।
बैठक के अंत में उपायुक्त बिलासपुर ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में उत्पन्न हर समस्या के समाधान के लिए विस्तृत और चरणबद्ध कार्य योजना तैयार करना आवश्यक है। उन्होंने आश्वस्त किया कि प्रशासन नगर परिषद को हर संभव सहायता प्रदान करेगा ताकि नागरिकों को बेहतर और सुचारु सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ओएसडी और सलाहकार आचार संहिता लगने तक लगाए जा रहे : हिमाचल में लोक सभा और विधान सभा की सभी सीटें जीतेगी भाजपा : जयराम ठाकुर

भाजपा की तैयारी पूरी, हर बूथ से हमें मिलेगा जनता का आशीर्वाद,  भाजपा को अपने परफॉरमेंस और लोगों को प्रधानमंत्री की गारंटियों पर है भरोसा एएम नाथ। शिमला :  जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोविड वैक्सीन के लिए 18 से 44 वर्ष के व्यक्तियों का पूर्व पंजीकरण अनिवार्यः डीसी

कोविन पोर्टल व आरोग्य सेतु ऐप पर पंजीकरण 28 अप्रैल से हुआ आरंभ ऊना – 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के कोविड टीकाकरण के लिए पंजीकरण खुल गया है। इस संबंध में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जंगल में दफनाया मिला था शव : दो आरोपियों को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से गिरफ्तार

युवक की हत्या के मामले में हरियाणा से पकड़े दो युवक शिमला। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले मणिकर्ण के बरशैणी में नेपाली मूल के एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इलेक्शन कमीशन की बड़ी तैयारी, बिहार विधानसभा चुनाव सहित इन राज्यों में उप चुनाव के लिए 320 आईएएस और 60 आईपीएस की नियुक्ति

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) संविधान के अनुच्छेद 324 द्वारा उसे प्रदत्त पूर्ण शक्तियों और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 20बी द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत एक निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव के संचालन पर निगरानी...
Translate »
error: Content is protected !!