नग्न अवस्था में मिला युवती का शव, उसकी बेटी को मरा समझ खाई में फेंका, जानिए क्या है ‘रोंगटे’ खड़े कर देने वाली पूरी घटना

by

करणपुर घाटी में युवती का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई. आरोपियों ने युवती की हत्या कर शव खाई मे फेंक दिया. आरोपियों ने मृतक महिला की बेटी से भी मारपीट कर उसका गला दबाया और मृत जानकर खाई में फेंक दिया. करीब 20 घंटे बाद बच्ची जैसे तैसे खाई से बाहर निकाल कर आई लेकिन भयभीत होने के कारण कुछ ना बता सकी. ग्रामीणों ने उसे परिजनों से बिछड़ा जानकर अपने पास रखा.

पुलिस और ग्रामीणों द्वारा दिलासा देकर पूछने के बाद उसने जो बताया तो सभी के रोंगटे खड़े हो गए.mबच्ची ने बताया कि उसकी मां को उसके पिता और जीजा ने मारा और फिर करणपुर घाटी स्थित खाई में फेंक दिया. बच्ची ने पिता का नाम राजेश बताया है. बच्ची अपना निवास स्थान का नाम बनगांव बता रही है,लेकिन जिला और राज्य का नाम नहीं बता पा रही है. बालिका से मिली जानकारी के अनुसार 13 सितम्बर की रात को उसके पिता और जीजा ने की उसकी मां की हत्या की है. बालिका के साथ भी मारपीट कर गला दबाया और फिर खाई में फेंक दिया. कल शाम बालिका जैसे-तैसे खाई से बाहर निकली.

                इस दौरान क्षेत्र के ग्रामीणों ने समझा की बालिका अपने परिजनों से बिछड़ गई है. रविवार को काफी दिलासा देकर बालिका से पूछताछ में घटना का खुलासा किया. पुलिस मृतक महिला का शव करौली अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचा रही है. बालिका के बताए अनुसार बालिका के गांव और परिवार की तलाश की जा रही है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

200 परिवारों को पीने के पानी की सुविधा होगी : प्रो. राम कुमार ने घालूवाल में किया पेयजल योजना का लोकार्पण

ऊना:  हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज घालूवाल में पीने की पानी की परियोजना का लोकार्पण किया। इस परियोजना से लगभग 200 परिवारों को पीने के पानी की सुविधा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में 419 स्कूल हुए मर्ज तो 99 परमानेंट बंद

शिमला। हिमाचल सरकार ने पांच से कम छात्र संख्या वाले 419 स्कूलों को मर्ज कर दिया है। इनमें 361 प्राथमिक व 58 माध्यमिक स्कूल शामिल हैं। शून्य दाखिले वाले 99 स्कूलों को बंद करने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

दर्दनाक सड़क हादसा : 22 वर्षीय युवक की मौत, लोअर बसाल में पिकअप स्कूटी की टक्कर

ऊना: लोअर बसाल में पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे में 22 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विशाल पुत्र सरदारी लाल निवासी बदोली के रूप में हुई है। घटना के...
article-image
पंजाब

बैंक मैनेजरों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्री लिटीगेटिव केस लगाने के दिए निर्देश

होशियारपुर :सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से विभिन्न बैंक मैनेजरों के साथ बैठक कर उन्हें 11 सितंबर को लगाई जाने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्री लिटीगेटिव...
Translate »
error: Content is protected !!