नयना देवी के जंगल में मिला महिला का शव गले में लिपटा था दुपट्टा…रस्सी से बंधे थे हाथ

by

एएम नाथ। बिलासपुर :  जिला बिलासपुर के तहत नयना देवी में एक महिला के शव बरामद हुआ है। ये शव संदिग्ध अवस्था में नयना देवी के साथ लगते दडोह के जंगल में मिला है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। प्रवासी व्यक्ति ने शव को पहले देखा और पुलिस को सूचित किया। प्रवासी का कहना है कि जब वह गुफा पार्किंग से दडोह की ओर जाने वाले रास्ते के समीप जंगल की तरफ गया, तो उसने झाड़ियों में एक महिला को औंधे मुंह गिरे हुए देखा।फॉरेंसिक टीम ने भी निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए
बताया जा रहा है कि महिला के दोनों हाथ पीठ के पीछे रस्सी से बंधे हुए थे। गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। चेहरे और नाक से खून बह रहा था। एसपी संदीप धवल ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। शव का पोस्टमार्टम एम्स अस्पताल बिलासपुर में करवाया गया। फिलहाल पुलिस मृतका की पहचान करने की कोशिश कर रही है और आसपास के क्षेत्रों में लापता महिलाओं का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गलोड़ में मल्टी स्पेशियलिटी कैंप 17 को, विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे चैकअप

हमीरपुर 15 दिसंबर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग 17 दिसंबर को गलोड़ के हेल्थ वेलनेस सेंटर में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य मेले का आयोजन करने जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

24 किलो चूरा पोसत : हिमाचल के गांव बाथड़ी के दो व्यक्ति 24 किलो चूरा पोसत सहित ग्रिफतार

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के गांव बाथड़ी के दो लोगो को 24 किलो चूरा पोसत सहित ग्रिफतार कर एनडीपीएस एकट तहत मामला दर्ज कर लिया है। गढशंकर पुलिस थाने के एसएचओ करनैल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में 105 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

ज्वालामुखी :  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिले के ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के भडोली कटियारा में लगभग 105 करोड़ रुपये की लागत की 19 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। ज्वालामुखी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी जिला में पोस्टपेड से प्रीपेड होंगे बिजली मीटर : प्रथम चरण में सरकारी कार्यालयों में लगेंगे प्रीपेड बिजली मीटर

एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश में बिजली के मीटर अब स्मार्ट मीटर में बदले जा रहे हैं जिन्हें चरणबद्ध ढंग से प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर में बदला जाएगा।प्रथम चरण में सभी सरकारी कार्यालयों...
Translate »
error: Content is protected !!