नरदेव सिंह कंवर ने कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

by
हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने आज यहां अपना पदभार ग्रहण किया। जिला कांगड़ा की तहसील ज्वालामुखी के गांव लुथान से संबंध रखने वाले नरदेव सिंह कंवर इस बोर्ड के 9वें अध्यक्ष बने हैं।
उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने साधारण परिवार से संबंध रखने वाले व्यक्ति को इतने महत्वपूर्ण पद का कार्यभार सौंप कर उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी से नवाज़ा है। वह कर्त्तव्यनिष्ठा के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार की कार्यप्रणाली आम जन के कल्याणार्थ रही है, जिसमें बच्चों, महिलाओं, किसानों एवं वृद्धजनों सहित सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह बोर्ड भी आम जन से संबंधित बोर्ड है और वह बोर्ड से संबंधित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग से इस जिम्मेदारी को वह बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे।
सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड राजीव कुमार, बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरोली कॉलेज में बीएससी में प्रवेश की अंतिम तारीख नजदीक… बीसीए की भी कुछ ही सीटें शेष

नए पाठ्यक्रमों को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, प्रिंसिपल ने की शीघ्र आवेदन की अपील रोहित जसवाल।  ऊना, 14 जुलाई :  प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय डिग्री महाविद्यालय हरोली में इस शैक्षणिक सत्र से आरंभ किए...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सांसद मनीष तिवारी ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया – सेंट जोन्स हाई स्कूल में वार्षिक खेलों की शुरुआत की; जनसभाओं के दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं

चंडीगढ़, 9 नवंबर: चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आज लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर वह सेक्टर 26 स्थित सेंट जॉन्स हाई स्कूल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिवाली से पहले सुक्खू सरकार की बड़ी सौगात : दिहाड़ी और मानदेयों में बढ़ोतरी की घोषणा

एएम नाथ । शिमला : माचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने प्रदेश के हजारों कर्मचारियों, दिहाड़ीदारों और पंचायत व शहरी निकाय प्रतिनिधियों को दिवाली से पहले बड़ी सौगात दी है। राज्य सरकार ने विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के कर्मचारियों के 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की बक़ाया राशि का भुगतान चार किश्तों में कर दिया जाएगा : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। रोहित जसवाल/ शिमला : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला के पीटरहॉफ होटेल में एचआरटीसी के निदेशक मंडल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 31 मार्च,...
Translate »
error: Content is protected !!