नवजात बेटी को सीएम भगवंत मान अपने हाथों में लेकर चंडीगढ़ अपने आवास पहुंचे

by

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत मान तीसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने गुरुवार को अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। आज सीएम भगवंत मान अपनी नवजात बेटी को अपने हाथों में लेकर चंडीगढ़ अपने आवास आए।  बच्ची को लेकर वह कार से उतरे और फिर मुस्कुराते हुए आगे बढ़े। बता दें कि भगवंत मान ने जुलाई 2022 में हरियाणा की डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ दूसरा विवाह किया था।

                   गुरप्रीत कौर कुरुक्षेत्र के पिहोवा के गांव गुमथला गढू की हैं। सीएम मान ने पिता बनने की जानकारी खुद दी। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘भगवान ने मुझे उपहार में एक बिटिया दी। मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं।’ मुख्यमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में अपनी नवजात बेटी की तस्वीर साझा की।
मान के दो बच्चे अपनी मां के साथ यूएस में रहते :   भगवंत मान की पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर अपने दो बच्चों के साथ अमेरिका में रहती हैं। मान के बेटे का नाम दिलशान मान और बेटी का नाम सीरत कौर मान है। ये दोनों बच्चे मान के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक हुए थे। सीएम बनने के बाद मान ने कहा कि वह अपनी राजनीति जिम्मेदारी की वजह से अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं।

केजरीवाल ने पिता बनने पर मान को दी बधाई :  आबकारी नीति घोटाले में गिरफ्तार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। । इस पेशी के दौरान केजरीवाल ने मीडिया से कहा कि ‘मान साहब को बेटी हुई है। बहुत बहुत शुभकमनाएं।’ इस वीडियो को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने X पर शेयर किया। उन्होंने लिखा- पेशी के दौरान केजरीवाल को बोलने का एक मौका मिला और उन्होंने इस मौके पर अपने छोटे भाई भगवंत मान को पिता बनने पर बधाई देने का फैसला किया। यह केजरीवाल है- एक भाई, एक सच्चा नेता!

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बारिश के पानी से बर्बाद हुई सड़कों का जायजा तक लेने नही आये लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी : निमिषा मेहता

गढ़शंकर, 13 अगस्त ):गत दिनों की भारी बारिश के कारण विभिन्न गांवों में नष्ट हुई सड़कों का जायजा लेने के लिए वीत क्षेत्र में पहुंची भारतीय जनता पार्टी की हलका प्रभारी निमिषा मेहता ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

157 डिफॉल्टर यूनिवर्सिटीज यूजीसी ने की जारी : लिस्ट में उन विश्वविद्यालयों के नाम शामिल हैं जो लोकपाल नियुक्त करने में विफल रहे

केंद्रीय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डिफ़ॉल्ट राज्य विश्वविद्यालयों की अद्यतन सूची जारी की है। घोषणा के अनुसार, देश में कुल 157 विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर के रूप में पहचाना गया है। ...
article-image
पंजाब

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए : वाईस चेयरपरसन संगीता

होशियारपुर :  सरकार द्वारा बीते दिन 5वीं से 12वीं कक्षा तक स्कूल खोलने के निर्देशों के अनुसार छात्रों की सुरक्षा को मद्देनजऱ रखते हुए सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल्स 15 जनवरी से शुरू किये...
Translate »
error: Content is protected !!