नवनिर्वाचित पीयू स्टूडेंट कौंसिल ने ली शपथ

by

चंडीगढ़  :  पंजाब विश्वविद्यालय कैंपस स्टूडेंट्स कौंसिल (पीयूसीएससी) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों प्रधान अनुराग दलाल, उप-प्रधान अर्चित गर्ग, सचिव विनीत यादव और संयुक्त सचिव जसविंदर सिंह राणा को कुलपति प्रो.  रेनू विग की उपस्थिति में शपथ दिलायी गयी।

इससे पहले कार्यकारिणी चुनाव भी कराये गये जिसमें कार्यकारिणी के लिये बायोकैमिस्ट्री के गुरपाल सिंह, पीयूआईएसएसईआर की कोमलप्रीत कौर, यूआईएलएस के सार्थक ठुकराल, फार्मास्यूटीकल विभाग के देविंदर पाल सिंह और जूलॉजी के उदित को चुना गया। कुलपति प्रो. रेनू विग ने सभी विजेता छात्रों को बधाई दी और उन्हें पीयू के हित में काम करने की सलाह दी ताकि कैंपस में शिक्षा का माहौल बना रहे। कुलपति ने छात्रों की जायज मांगों पर उचित कदम उठाये जाने का भी भरोसा दिया। इस मौके पर डीएसडब्ल्यू प्रो. अमित चौहान, एसोसिएसट डीएसडब्ल्यू प्रो. नरेश कुमार, फैकल्टी इंचार्ज योगेश रावल और सभी वार्डन के अलावा स्टाफ व छात्र उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

50 से अधिक पुलिसकर्मी घायल….जिन्में 10 IPS भी शामिल : पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी को विरोध स्थल से दिया हटा

नई दिल्ली।   शिक्षा प्रणाली में सुधार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे प्रदर्शनकारियों के प्रस्तावित संसद मार्च से पहले हंगामा हुआ। जंतर-मंतर के चारों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धार चामुखा पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण पर 14.90 करोड़ रुपए हो रहे खर्चः मंत्री वीरेंद्र कंवर

ग्रामीण विकास मंत्री ने ग्राम पंचायत पिपलू, सिंहाणा तथा चमियाड़ी में सुनी जन समस्याएं ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज ग्राम पंचायत पिपलू, सिंहाणा...
article-image
पंजाब

विकास खोखले दावों से नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच और मजबूत इच्छाशक्ति से होता है: सांसद मनीष तिवारी

गांव लोहारी में स्ट्रीट लाइटों के लिए 3 लाख रुपये की ग्रांट देने का ऐलान रोपड़: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने कहा है कि विकास खोखले दावों...
Translate »
error: Content is protected !!