नवस्थापित औद्योगिक इकाई का DC जतिन लाल ने किया दौरा

by
रोहित भदसाली। ऊना, 2 सितंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को ऊना के पंडोगा में नवस्थापित इयान मैकलियोड डिस्टलर्स की माल्ट स्पिरिट डिस्टिलरी का दौरा किया। इस आधुनिक औद्योगिक इकाई की प्रतिदिन 5 हजार लीटर अंतरराष्ट्रीय स्तर की माल्ट विस्की तैयार करने की क्षमता है, जो विश्व के 50 से अधिक देशों में निर्यात की जाएगी। डिस्टिलरी स्कॉटलैंड की विशेष मशीनरी से सुसज्जित है, जो उच्च गुणवत्ता वाली विस्की उत्पादन की गारंटी प्रदान करती है।
उपायुक्त जतिन लाल ने डिस्टिलरी की संपूर्ण कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन किया और स्थानीय उद्योग के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को व्यक्त किया। इस दौरान, इयान मैकलियोड डिस्टलर्स के निदेशक आर.वी. सुब्रमणियन और प्लांट के प्रबंध निदेशक योगेश गुलमिरे ने उपायुक्त को उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण, और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
उपायुक्त ने डिस्टिलरी की उच्च तकनीकी क्षमताओं की सराहना की और कहा कि ऐसी औद्योगिक इकाइयाँ राज्य की औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इससे न केवल स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी बल मिलेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

4 लग्जरी कारें, करोड़ों की संपत्ति जब्त : 600 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में पंजाब में ED का एक्शन

चंडीगढ़।   ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड, इसके प्रबंध निदेशक जरनैल सिंह बाजवा और उनके सहयोगियों के खिलाफ गुरुवार को मोहाली के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। तलाशी के...
article-image
पंजाब

उमर अब्दुल्ला पर सुखजिंदर सिंह रंधावा का किया प्रहार : जम्मू-कश्मीर में उतना पाकिस्तानी हमला नहीं हुआ जितना पंजाब में हुआ था

चंडीगढ़: कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को सिंधु नदी प्रणाली के अतिरिक्त पानी को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में मोड़ने के लिए प्रस्तावित 113 किलोमीटर लंबी नहर के...
article-image
दिल्ली , पंजाब

सीएम रेखा गुप्ता ने करतारपुर साहिब का अपमान किया… माफी मांगें :आम आदमी पार्टी नेता जरनैल सिंह का आरोप

आम आदमी पार्टी नेता जरनैल सिंह ने दिल्ली बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बीते दिन का एक वीडियो है. मुख्यमंत्री ने हमारे बहुत पवित्र धार्मिक...
article-image
पंजाब

केस खत्म करने के बदले मांगी 80 हजार की रिश्वत : एएसआई गिरफ्तार

फरीदकोट में विजिलेंस ब्यूरो की कार्रवाई, पहले भी ले चुका था 40 हजार रुपये; दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में बिछाया जाल चंडीगढ़, 10 अक्टूबर। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते...
Translate »
error: Content is protected !!