नवांशहर के डीसी नवजोत सिंह रंधावा और एडीसी सागर सेतिया आईएएस श्री माता हरी देवी मंदिर, भवानीपुर में महंत गंगा नंद पूरी जी के साथ हुए नतमस्तक

by

गढ़शंकर। ऐतहासिक श्री माता हरी देवी मंदिर, भवानीपुर में आज महंत गंगा नंद पूरी जी के साथ जिला नवांशहर के डीसी नवजोत सिंह रंधावा और एडीसी सागर सेतिया आईएएस नतमस्तक हुए और माता श्री हरी देवी जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान महंत गंगा नंद पूरी जी ने डीसी नवजोत सिंह रंधावा और एडीसी सागर सेतिया आईएएस को बताया कि श्री माता हरी देवी मंदिर की स्थापना राजा बैन ने कराई थी। समय के अनुसार मंदिर की हालत खस्ता होने पर स्थानीय लोगों ने इस मंदिर को पुननिर्माण कराने के लिए उपक्रम शुरु किया था पर पुरातत्व विभाग के अधिकारियों ने 1986 में इस मंदिर को अपने सरक्षण में लेकर यहां पर निर्माण कार्य पर पाबंदी लगा दी ताकि इसके पुराने रूप को सुरक्षित रखा जा सके। मंदिर के पिछले हिस्से में सरोवर है जिसमें हर समय पानी भरा रहता है। इस दौरान जिला नवांशहर के डीसी नवजोत सिंह रंधावा और एडीसी सागर सेतिया आईएएस ने इतिहास की जानकारी प्राप्त करने के बाद इस सबंध में  पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से मंदिर के सुंदरीकरण के बारे में और साथ लगते क्षेत्र की विरासत को संभालने के लिए बात करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Shri Hanuman Katha to be

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/August 18 : Maharishi Bhrigu Veda Vidyalaya is organizing a Shri Hanuman Katha at Keshav Mandir, New Abadi, Hoshiarpur from 28th August to 30th August 2025, every day from 4 PM to...
article-image
पंजाब

आई.के. गुजराल यूनिवर्सिटी कैंपस में एन.एस.एस. कैंप के समापन अवसर पर साइक्लिस्ट बलराज चौहान ने युवाओं को खेलों और साइक्लिंग के लिए किया प्रेरित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  आई.के. गुजराल यूनिवर्सिटी कैंपस होशियारपुर में विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए एन.एस.एस. कैंप के समापन अवसर पर स्टेट अवार्डी साइक्लिस्ट बलराज सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस...
article-image
पंजाब

सड़क सुरक्षा फोर्स’ की पंजाब में पहली शुरुवात : 4901 के दौरान 3078 लोगों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया

पंजाब :- मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा 27 जनवरी 2024 देश की पहली ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ की पंजाब में शुरुवात की गई थी। जिसके तहत इस ऑपरेशन को 90 दिन पूरे हो गए है।इस ऑपरेशन के...
article-image
पंजाब , हरियाणा

SIR के विरोध में कांग्रेस का चंडीगढ़ में हल्ला-बोल, बैरिकेडिंग तोड़ी तो पुलिस ने छोड़े पानी की बौछारें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और बर्खास्तगी की मांग; राजा वड़िंग बस की छत पर चढ़े, बोले- ‘वोट काटने वाले ज्ञानेश कुमार गिरफ्तार हों’ चंडीगढ़ । पंजाब कांग्रेस ने शुक्रवार को चुनाव आयोग की...
Translate »
error: Content is protected !!