नवाजे राजकीय बॉय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के मेधावी : गुणात्मक हो शिक्षा ताकि संस्कारवान बनें युवा – विधायक नीरज नैय्यर

by
एएम नाथ। चंबा,7 फरवरी :   विधायक नीरज नैय्यर ने कहा है कि अच्छी शिक्षा और परिश्रम जीवन का सबसे बड़ा आधार है। जिससे जहां समाज में विशेष पहचान मिलती हैं, वहीं ऊँची उड़ान का सपना भी साकार होता है। यह विचार उन्होंने आज राजकीय बॉय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए व्यक्त किये।
उन्होंने युवाओं को संस्कारवान बनाने में गुणात्मक शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा सिर्फ अकादमिक ज्ञान नहीं है, यह व्यक्ति के व्यक्तिगत और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। संस्कार, मूल्य और नैतिकता शिक्षा के मूल घटक होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य युवाओं को एक ऐसा जि़म्मेदार नागरिक बनाना है जो देश एवं प्रदेश के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकें।
नीरज नैय्यर ने कहा कि बच्चों के भविष्य को संवारने में शिक्षक तथा अविभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति हमारी बहुमूल्य सम्पदा है उनकी उर्जा का सकारात्मक सदुपयोग करके सम्पूर्ण विकास के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे लग्न, ईमानदारी और मेहनत से कार्य करें तथा बच्चों में मेहनत, अनुशासन और विश्वास की भावना पैदा करें ताकि वे जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकें। उन्होेंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। विधायक ने छात्रों से कहा कि स्कूल में उन्होंने जिस उद्देश्य के लिए प्रवेश लिया है उसे प्रतिदिन स्मरण कर लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करें। उन्होंने विद्यार्थियों को समय के महत्व को समझते हुए पूरे अनुशासन के साथ इसका सदुपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक तथा अन्य सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का भी आह्वान किया।
इस दौरान उन्होेंने मुख्यामंत्री सुखाश्रय योजना,राजीव गांधी मॉडल डे-बोर्डिंग स्कूल व विधानसभा क्षेत्र में हैली टैक्सी शुरू करने का जिक्र भी अपने संबोधन में किया।
विधायक ने स्कूल में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु 11 हज़ार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। इसके उपरांत उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने प्रिंसिपल द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों को भी पूरा करने का भरोसा दिया।
इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्या ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर विधायक की धर्मपत्नी भारती नैयर , डिप्टी डीईओ उमाकांत स्कूल के अध्यापक व स्टाफ,बच्चों के अभिवावक सहित गण्यमान्य लोग तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व मानव रूहानी केंद्र, नवांनगर में 21, 22 और 28 मार्च को रक्तदान शिविर का आयोजन : 19 से 29 तक निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर

बद्दी, 18 मार्च :  विश्व मानव रूहानी केंद्र नवांनगर में 21, 22 व 28 मार्च को विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। रूहानी केंद्र की महासचिव हरजीत कौर ने बताया कि...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूकता शिविर हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़ में आयोजित : डीसी जतिन लाल बोले..जीवन है अनमोल, ना करें सड़क सुरक्षा नियमों की अवलेहना

रोहित जसवाल। ऊना, 23 जनवरी। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत वीरवार को हिम गौरव आईटीआई संतोषगढ़ में नेहरू युवा केन्द्र ऊना और क्षेत्रीय परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार ने प्रदेश में लगा रखा है स्वास्थ्य सुविधाओं पर पहरा, कैंसर की दवा के लिए भटक रहे लोग : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री जी पहले जो अस्पताल हैं उन्हें दवाएं दे दो, फिर प्रदेशवासियों को बहलाओ आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं एएम नाथ। शिमला : शिमला से जारी बयान...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने इंदिरा स्टेडियम ऊना में 2.25 करोड़ के खेल एवं युवा सशक्तिकरण कार्यों का किया लोकार्पण

रोहित जसवाल / एएम नाथ : ऊना, 11 अप्रैल। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 के शुभारंभ उपरांत ऊना स्थित इंदिरा स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा संचालित सामर्थ्य योजना के...
Translate »
error: Content is protected !!