नव आदर्श पब्लिक स्कूल कड़ुआना बद्दी का जमा दो परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

by

बद्दी, 5 मई (तारा) : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला द्वारा मार्च में आयोजित बारहवीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम में नव आदर्श पब्लिक स्कूल कड़ुआना बद्दी का परिणाम परिणाम शत प्रतिशत रहा।
स्कूल के प्रिंसिपल विनय शर्मा ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के 22 बच्चो ने वाणिज्य और विज्ञान संकाय की परीक्षा मे भाग लिया। सभी छात्र अच्छे अंक लेकर उतीर्ण हुए है। विद्यालय की जसिका ने कॉमर्स संकाय में 500 में से 398 अंक लेकर प्रथम, साहिल ने 377 लेकर द्वितीय तथा खुशी ने 337 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह विज्ञान संकाय में आदित्य ने 407 अंक लेकर प्रथम, आदित्य ने 407 अंक लेकर द्वितीय तथा दीपिका ने 361 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर स्कूल विद्यालय के प्रबंध निदेशक हरदेव सैनी व महा प्रबंधक ममता सैनी ने बच्चों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों को कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। कड़ी मेहनत से हम किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते है। यही उदाहरण विद्यालय के इन होनहार बच्चों ने परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करके साबित किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बटराण में 13 को लगेगा मल्टी स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर

हमीरपुर 11 दिसंबर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग 13 दिसंबर को ग्राम पंचायत बटराण में बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य मेले का आयोजन करने जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने बताया पटियाल पैलेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने इन्दौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 161 करोड़ रुपये की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

इन्दौरा :    मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांगड़ा जिला के इन्दौरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 161 करोड़ रुपये की 13 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास के उपरान्त इन्दौरा में एक विशाल जनसभा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंदिर के लाउडस्पीकर पर आपत्ति जताना वकील को पड़ा महंगा : भीड़ ने की बेरहमी से पिटाई

महाराष्ट्र के बीड जिले की अंबाजोगाई तहसील के सांगांव गांव में एक महिला वकील पर हमले का मामला सामने आया है। पीड़िता ज्ञानेश्वरी अंजन ने गांव के सरपंच और उनके कुछ सहयोगियों पर गंभीर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक डोगरा, स्वामी और चौधरी को सदन ने दी श्रद्धांजलि : विधानसभा के मानसून सत्र के शुरू होने पर , सदन के नेता मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस संबंध में शोक प्रस्ताव लाया

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने मंगलवार को तीन पूर्व विधायकों टेक चंद डोगरा , नारायण सिंह स्वामी और दौलत राम चौधरी के निधन पर श्रद्धांजलि दी। मंगलवार को विधानसभा के...
Translate »
error: Content is protected !!