नशा छोडऩे वाले नौजवानों को जिला रैडक्रास सोसायटी ने बनाया आत्मनिर्भर : नशा छुड़ाओ व पुर्नवास केंद्र में स्किलड कोर्स करने वाला पहला बैच पास आउट

by

डिप्टी कमिश्नर व एस.एस.पी ने कोर्स करने वाले 25 नौजवानों को दिए सर्टिफिकेट
होशियारपुर, 23 जनवरी:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा ने आज नशा छुड़ाओ व पुर्नवास केंद्र होशियारपुर में नशा छोड़ कर स्किलड कोर्स करने वाले 25 नौजवानों को कोर्स पूरा होने पर सर्टिफिकेट वितरित किए व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला रैडक्रास सोसायटी ने पिछले वर्ष विशेष पहल करते हुए यहां दो स्किलड कोर्सिज मल्टी कूजीन कुक व हेयर ड्रैसर व सैलून आर्टिस्ट की शुरुआत की थी, जिसके पहले बैच को आज कोर्स पूरा होने पर सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। रैडक्रास सोसायटी के प्रयासों के चलते यह नौजवान अब आत्मनिर्भर बन गए हैं।
डिप्टी कमिश्नर ने सर्टिफिकेट वितरण समारोह के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन ने नशा छोडऩे वाले नौजवानों के लिए जो स्किलड कोर्स शुरु किए हैं, उसका उद्देश्य उनको अपने पैरों पर खड़ा करना है। उन्होंने कहा कि 45 दिनों वाले इस कोर्स के बाद यह नौजवान स्किलड हो गए और केंद्र से बाहर जाने के बाद अपना काम धंधा शुरु कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर अपने पैरों पर खड़े होने के लिए उन्हें किसी सहायता की जरुरत होगी तो रोजगार विभाग की ओर से उन्हें पूरी मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कोर्स करने के बाद यह नौजवान समाज में एक नई पहचान के साथ अपने आप को स्थापित करेंगे। उन्होंने बताया कि पहले बैच में 15 लोगों ने मल्टी कूजीन कुक व 10 लोगों ने हेयर ड्रैसर व सैलून आर्टिस्ट का स्किलड कोर्स पूरा किया है। उन्होंने कहा कि नशे के जाल में फंसे लोग होशियारपुर के नशा मुक्ति व पुर्नवास केंद्र का लाभ उठा कर अपने जीवन को नई दिशा दे सकते हैं।
एस.एस.पी सुरेंद्र लांबा ने कहा कि नशे के जाल में फंसे नौजवानों को नशा मुक्त कर उनके पुर्नवास के लिए जिला प्रशासन की ओर से यह बहुत की बेहतरीन पहल की गई है। नशा मुक्ति केंद्र में रह कर जहां नौजवानों ने नशा छोड़ा है वहीं स्किलड कोर्स कर मानसिक तौर पर मजबूत होने का सबूत भी दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की नशे की खिलाफ जंग में यह एक बड़ी जीत है कि हमारे नौजवान नशा त्याग कर अब अपने पैरों पर खड़े हुए हैं। उन्होंने इस दौरान केंद्र में दाखिल नौजवानों से बातचीत करते हुए उनकी हौंसला आफजाई की।
इस मौके पर सचिव रैडक्रास सोसायटी मंगेश सूद, डिप्टी मैडिकल कमिश्नर डा. हरबंस कौर, मैडिकल अधिकारी साहिलदीप सल्लण, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा, मैनेजर निशा कुमारी, काउंसलर राजविंदर कौर, प्रशांत कुमार, रैडक्रास सोसायटी के सदस्य राजीव बजाज, रमेश कुमारी, सर्बजीत सिंह के अलावा मानव कुमार, दीपिका, अभिषेक पाठक, सुनील कुमार के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण विषय पर हुई परिचर्चा : अपुष्ट समाचारों का प्रसारण प्रेस की विश्वसनीयता के लिए घातक : DC मुकेश रेपसवाल

बचत भवन चंबा में जिला स्तरीय राष्ट्रीय प्रेस दिवस आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  चंबा में जिला स्तरीय राष्ट्रीय प्रेस दिवस का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय चंबा के बचत भवन में आयोजित इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नवजोत कौर सिद्धू से 2 करोड़ की ठगी -जांच में जुटी पुलिस : पैसे लेकर रंजीत एवेन्यू में संपत्ति नाम नहीं की

अमृतसर। नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी व पूर्व विधायक डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अपने पूर्व निजी सहायक और अमेरिका में रहने वाले एनआरआई पर दो करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला चम्बा में 3,99,858 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग : जिले में 7 मतदाता शतकवीर

भटियात विकास खंड की 109 वर्षीय आशा देवी सर्वाधिक उम्रद्राज मतदाता जिले में 1741 युवा पहली बार करेंगे मतदान एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चम्बा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करियर खराब होते देर नहीं लगेगी…पंजाब यूनिवर्सिटी में बैठे छात्रों को SHO ने धमकाया; पुलिस पर धक्के मारने का भी आरोप

चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट इलेक्शन संबंधित मांगो लेकर धरने पर बैठे छात्र करणवीर का धरना खत्म कराने गए एसएचओ नरेंद्र पटियाल ने शनिवार को उसे धमकी दे डाली। उन्होंने कहा कि करियर खराब...
Translate »
error: Content is protected !!