नशे के खिलाफ पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स का होगा गठन, Whatsapp नंबर होगा जारी

by

चंडीगढ़: पंजाब से नशे को खत्म करने के लिए पंजाब सरकार समय-समय पर सख्त कदम उठाती रही है। अब इसी कड़ी में पंजाब सरकार ने नई एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन किया है। एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन मान सरकार की नशे पर पूरी तरह से लगाम लगाने की कार्रवाई है।

इसे पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक और अहम कदम के तौर पर देखा जा रहा है।

नवगठित एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करेगी। इस फोर्स का मकसद पंजाब से नशे को खत्म करना होगा। कल यानी 28 अगस्त 2024 को सीएम भगवंत मान खुद मोहाली में एंटी-नारकोटिक्स फोर्स की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। जानकारी के मुताबिक सीएम कल सुबह 11 बजे बिल्डिंग पहुंचकर उद्घाटन करेंगे।

साथ ही बताया जा रहा है कि सीएम भगवंत मान एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का एक व्हाट्सएप नंबर भी जारी करेंगे। इस नंबर के जरिए राज्य के लोग अपने आसपास के इलाकों में नशे या किसी भी तरह के नशीले पदार्थ की जानकारी सीधे एएनटीएफ को दे सकेंगे।

व्हाट्सएप नंबर के जरिए पंजाब के लोग व्हाट्सएप पर नशे की तस्करी की जानकारी सीधे टास्क फोर्स के अधिकारियों को दे सकेंगे। यह भी बताया जा रहा है कि पंजाब में नशा तस्करों पर कड़ी नजर रखी जाएगी क्योंकि एएनटीएफ की नई बिल्डिंग में सभी नई तकनीक से लैस किया जाएगा जिससे अधिकारियों को नशा तस्करों पर नजर रखने में मदद मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोहाली का वेरका मिल्क प्लांट बना गुणवत्ता का प्रतीक: बिक्रम सिंह माहल

मोहाली/दलजीत अजनोहा : वेरका मिल्क प्लांट मोहाली के जनरल मैनेजर बिक्रम सिंह माहल ने जानकारी दी कि प्लांट बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है और पंजाब के डेयरी सेक्टर में गुणवत्ता और ग्राहक सेवा का...
पंजाब

ਯੋਗ ਉਮੀਦਵਾਰ 31 ਦਸੰਬਰ ਤੱਕ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਦਫ਼ਤਰ ’ਚ ਰੀਨਿਊ ਕਰਵਾ ਸਕਦੇ ਹਨ ਆਪਣਾ ਰਜਿਸਟਰੇਸ਼ਨ ਕਾਰਡ : ਗੁਰਮੇਲ ਸਿੰਘ

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਅਫ਼ਸਰ ਗੁਰਮੇਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਉਤਪਤੀ, ਹੁਨਰ ਤੇ ਸਿਖਲਾਈ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਜੋ ਵੀ ਯੋਗ ਉਮੀਦਵਾਰ ਆਪਣੇ ਰਜਿਸਟਰੇਸ਼ਨ (ਐਕਸ-10) ਕਾਰਡ ਰੀਨਿਊਵਲ ਕਰਵਾਉਣ ਤੋਂ ਰਹਿ ਗਏ ਸਨ, ਉਹ...
article-image
पंजाब

 गांव बसी कासो व गांव बसी मरुफ में 447 कनाल 18 मरले में बनेगा इंडस्ट्रीयल वुड पार्क

होशियारपुर, 16 जनवरी:   पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश में औद्योगिक विकास को प्रफुल्लित करने के लिए प्राईवेट इंटरप्रेन्योर को इंडस्ट्रीयल पार्क डेवलेप करने के लिए उत्साहित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत  अलग-अलग...
Translate »
error: Content is protected !!