नशे में धुत चालक ने सब्जी की दुकान पर चढ़ाया ट्रक, महिला की मौत, चार बच्चे घायल

by

पालमपुर के मनियाडा ठंडोल खेरा मार्ग पर हुआ भयानक हादसा
एएम नाथ। पालमपुर
जिला कांगड़ा की पालमपुर तहसील के तहत आने वाले मनियाडा-ठंडोल- खैरा सड़क मार्ग पर एक ट्रक चालक द्वारा सब्जी की दुकान में ट्रक चढ़ाने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार मानियाडा शिवनगर की ओर जा रहे एक कैंटर ट्रक चालक ने पहले मणियारा में सब्जी की दुकान के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी व अन्य चार लोग घायल हो गए और उसी ड्राईवर ने वह कंटेनर ट्रक जो नागालैंड नंबर रिजेस्टर है को ठंडोल में रॉड पर पलट दिया जिस में एक स्विफ्ट कार उसकी चपेट में आई।
सूत्रों के अनुसार ड्राइवर की हालत भी गंभीर है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने शराब पी हुई थी और महिला को कुचलने के बाद फरार ट्रक चालक ने 2 किलोमीटर के बाद ट्रक को पलट दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत का मामला : हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के एमडी हरिकेष मीणा और डायरेक्टर देशराज को हटाया, IAS राकेश प्रजापति को अतिरिक्त कार्यभार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में बड़ी अपडेट है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के एमडी व IAS हरिकेश मीणा और डायरेक्टर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो आतंकी पंजाब के सीमावर्ती गावों में घुसे : बंदूक दिखाकर धमका डिनर बनाने को कहा – पुलिस ने किया हाई एलर्ट जारी

गुरुदासपुर :   भारत और पाकिस्तान सीमा से लगे गांवों में आतंकवादी घूम रहे हैं। गांव वालों ने वहां की पुलिस को इन आतंकियों के बारे में जानकारी दी है। इसके साथ ही ये भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के दौरे से गदगद हुआ बड़ा भंगाल : लोगों ने सराहे प्रयास 2011 के बाद पहली बार किसी मुख्यमंत्री का दौरा, पहली बार हुआ रात्रि प्रवास

खेतों में जाकर किसानों से जाना हाल, विकास को लेकर किया संवाद एएम नाथ। धर्मशाला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के बड़ा भंगाल दौरे से क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए प्रबंधों में न रहे कोई कमी : DC हेमराज बैरवा ने नादौन में अधिकारियों को दिए निर्देश

नादौन 30 अक्तूबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सोमवार को यहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके 3 से 5 नवंबर तक नादौन में आयोजित की जा रही एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की तैयारियों...
Translate »
error: Content is protected !!