नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म : नाबालिग बच्ची की मां की शिकायत पर उसके मामा के खिलाफ मामला दर्ज

by

लुधियाना : लुधियाना में एक मामा ने अपनी ही नाबालिग भांजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्ची को इस बारे में किसी को कुछ न बताने की धमकी दी। आरोपी ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब नाबालिग बच्ची अपनी छोटी बहन के साथ घर में अकेली थी।
जब नाबालिग की मां घर आई तो उसने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना सलेम टाबरी पुलिस ने इस मामले में मां की शिकायत पर उसके मामा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच शुरू कर दी है।
नाबालिग की मां ने शिकायत दी है कि उनके पति और बेटा गांव गए हैं। वह एक निजी फैक्टरी में काम करती है। तीन जुलाई को वह अपने काम पर गई थी। नाबालिग बेटी अपनी छोटी बहन के साथ घर में मौजूद थी। इसी दौरान आरोपी ने नाबालिग को आवाज देकर अपने कमरे में बुलाया और उसके मुंह पर हाथ रख दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग को इस बारे में किसी को कुछ न बताने की धमकी दी। पीड़िता ने हिम्मत दिखा सारी बात परिवार को बताई तो आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला पंजाब पुलिस का कर्मचारी निकला

अमृतसर : अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा राजासांसी पर इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले...
article-image
पंजाब

डॉ. मोनिका पीयू रीजनल सेंटर लॉ डिपार्टमेंट की पहली प्रोफेसर बनी

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  डॉ. मोनिका पीयू रीजनल सेंटर होशियारपुर के लॉ डिपार्टमेंट की पहली प्रोफेसर बनी है। डॉ. मोनिका के 81 रिसर्च पेपर प्रकाशित हो चुके है तथा वह 8 किताबें लिख चुकी...
article-image
पंजाब

भरत मिलाप और भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुआ उत्तर भारत का प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव

श्री राम लीला कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने किया सहयोगियों एवं गणमान्यों का सम्मान होशियारपुर : दलजीत  अजनोहा –  श्री राम लीला कमेटी की तरफ से करवाए जा...
article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने चार दिवसीय सभ्याचारक व खेल मेले का पोस्टर किया जारी

गढ़शंकर। बीत इलाके के गावं अचलपुर में हर वर्ष लगते एतिहासिक व विरासती मेले छिंज छराहा दी में बीत भलाई कमेटी व बापू कुंभ दास स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित किए जा रहे सभ्याचारक व...
Translate »
error: Content is protected !!