नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दो दोषियों को 20-20 साल की सजा

by

एएम नाथ।   रामपुर। रामपुर स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पॉक्सो कोर्ट) ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो दोषियों को 20-20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने फैसले की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना 26 सितंबर 2025 की है। पीड़िता अपनी पड़ोसी लड़की के साथ शाम करीब 8 बजे रामलीला देखने गई थी। रात करीब 9:30 बजे वह रामलीला मैदान से अकेली अपने क्वार्टर लौट रही थी। इसी दौरान सड़क पर एक पिकअप उसके सामने आकर रुकी।

अभियोजन के अनुसार, दोषी तबरेज आलम उर्फ बिराज ने पीड़िता को जबरन वाहन में खींच लिया। इसके बाद वह और दूसरा दोषी लखिंद्र उर्फ लक्की उसे जंगल की ओर ले गए, जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के चिल्लाने पर दोनों ने उसे सड़क पर उतार दिया।

तबरेज आलम उर्फ बिराज (26) पश्चिम चंपारण, बिहार का निवासी है, जबकि लखिंद्र उर्फ लक्की (24) किन्नौर के निचार गांव का रहने वाला है।

15 गवाहों के बयान दर्ज

पुलिस ने मामले की जांच पूरी करने के बाद चालान पॉक्सो कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के दौरान अदालत ने कुल 15 गवाहों के बयान दर्ज किए। अभियोजन की ओर से पेश साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी पाया।

अदालत ने दोनों दोषियों को संबंधित प्रावधानों के तहत 20-20 वर्ष के कठोर कारावास और 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बकरी के दूध से बना घी-मिल्कफेड की दुकानों पर मिल रहा… खबर में जाने पूरी जानकारी

रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश मिल्कफेड द्वारा बकरी के दूध से तैयार किया गया घी स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी माना जाता है। यह घी खासकर उन लोगों के लिए उपयुक्त है जो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रचार-सामग्री के मुद्रण के तीन दिनों  के भीतर  ज़िला दंडाधिकारी को देनी होगी सूचना : लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं प्रिंटर्स : मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा , 21 मार्च : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने कहा  कि लोकसभा निर्वाचन-2024  के तहत राजनीतिक प्रचार-प्रसार के लिए  प्रकाशित किए जाने वाले सभी पंपलेट, हैंड बिल,  पोस्टर...
हिमाचल प्रदेश

युद्ध वीरों ने किया विजय मशाल का भव्य स्वागत

ऊना  : भारत को सन् 1971 भारत-पाक युद्ध की सैन्य जीत के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य पर शहीदों के सम्मान में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दो कारो में हुई भीषण टक्कर : स्विफ्ट कार के एयर बैग खुलने से चालक बचा और आई-10 कार सवारों को आई मामूली खरोचें

गढ़शंकर : गढ़शंकर बलाचौर रोड पर कस्बा समुंदड़ा के निकट जा रही स्विफ्ट कार को लिंक सड़क से आ रही आई 10 कार दुआरा जोरदार टक्कर मारने से दोनों कारे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो...
Translate »
error: Content is protected !!