निपटाए गए राजस्व मामलों को आरएमएस पोर्टल पर अपडेट करें अधिकारी : DC मुकेश रेपस्वाल

by

अक्तूबर अंत तक लंबित राजस्व मामलों के समाधान के निर्देश, 2026 में 2283 मामलों का निपटारा

तकसीम, निशानदेही और राजस्व अभिलेखों के 2283 मामले निपटाए, डीसी ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल ने जिला के सभी राजस्व अधिकारियों को लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निपटाए गए सभी मामलों को राजस्व प्रबंधन प्रणाली (आरएमएस) पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट किया जाए। उपायुक्त शनिवार को लंबित राजस्व मामलों के निपटारे को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

उपायुक्त ने कहा कि राजस्व मामलों से संबंधित सभी कार्यवाहियों को ऑनलाइन दर्ज किया जाना चाहिए, ताकि मामलों की प्रभावी निगरानी के साथ उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए।
मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक जिला में कुल 2283 लंबित राजस्व मामलों का समाधान किया जा चुका है। इनमें तकसीम के 670, निशानदेही के 898 तथा राजस्व अभिलेखों से संबंधित 715 मामले शामिल हैं।
उन्होंने छह माह से एक वर्ष तक लंबित तकसीम और सीमांकन मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने तथा अक्तूबर माह के अंत तक आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी जमाबंदियों को भी अक्तूबर के अंत तक अद्यतन करने को कहा।
उपायुक्त ने पुराने राजस्व दस्तावेजों की स्कैनिंग और डिजिटलीकरण का कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे राजस्व रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के साथ लोगों को रिकॉर्ड आसानी से उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
बैठक में अतिक्रमण के लंबित मामलों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को ऐसे मामलों का नियमानुसार शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा लेखा परीक्षा टिप्पणियों, ई-डिस्ट्रिक्ट, लंबित राहत मामलों सहित राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई। बैठक में जिला के सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विस सत्र के लिए बुधवार को रणनीति बनाएगा भाजपा विधायक दल : जयराम ठाकुर करेंगे अध्यक्षता

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ने वाली है। धर्मशाला में 26 नवंबर से शुरू होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले भाजपा विधायक दल की...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन की जांच, एनजीटी को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

जस्टिस जसबीर सिंह की अगुवाई में एनजीटी टीम ने बसाल क्षेत्र में की अवैध खनन की जांच ऊना – पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त जज, जस्टिस जसबीर सिंह के नेतृत्व में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : चुनाव के पहले ही देश ने तय किया कि आयेंगे तो मोदी ही

एएम नाथ। बिलासपुर :  भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में बिलासपुर में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि अभी देश में चुनाव चल रहे हैं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीसा-पांगी में सीएसआर से अतिरिक्त विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करें एसडीएम : उपायुक्त

आकांक्षी ब्लॉकों में जनहितकारी कार्यों के लिए सीएसआर फंडिंग पर जोर शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और आजीविका से जुड़े कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता एएम नाथ। चम्बा : केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा वित्तीय वर्ष...
Translate »
error: Content is protected !!