निर्मम हत्या का एक आरोपी ग्रिफतार, देसी कट्टा पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद, दूसरे की तलाश जारी : डल्लेवाल के तेईस वर्षीय युवक के रजिंद्र उर्फ रवि की हत्या के मामले में हिमाचल पुलिस की बड़ी करवाई

by

तेईस वर्षीय युवक की जंगल में की गई निर्मम हत्या के मामले में हिमाचल पुलिस ने एक आरोपी का ग्रिफतार किया
ग्रिफतार अरोपी के पास से एक देसी कट्टा पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस बरामद किए
कपड़ों पर पड़े थे रक्त के निशान
गढ़शंकर : गढ़शंकर के गांव डल्लेवाल के तेईस वर्षीय युवक के रजिंद्र कुमार उर्फ रवि का शव हिमाचल प्रदेश के गांव गोंदपुर जयचंद के जंगल में मिला था। उकत युवक की की निर्मम हत्या के मामले में ऊना पुलिस ने एक आरोपी को एक देसी कट्टे व पांच कारतूस सहित ग्रिफतार कर लिया है। जबकि दूसरी आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
जिला ऊना के एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने ऊना में आज पत्रकार पत्रकार दौरान खुलासा किया कि पुलिस ने तीन दिन पहले गांव गोंदपुर जयचंद के जंगल में मिले शव के हत्या का एक आरापेी विशाल सहोता पुत्र रमेश सहोता निवासी सासन जिला ऊना को पुलिस ने जिला सोलन में पड़ते टोल बैरियर पर नाका लगा कर पकड़ा है। उन्होंने बताया कि रजिंद्र कुमार उर्फ रवि को मोटरसाईकल पर लेकर विशाल सहोता व गगनदीप सिंह हिामचल के गांव गोंदपुर जयचंद में लेकर गए थे। इन्में कोई पुरानी रंजिश थी। दोनों में से एक ने रजिंद्र कुमार उर्फ रवि को पकड़ लिया तो दूसरे ने उस पर चाकू नुमा तेजधार हथियार से हमला कर हत्या की और पत्थरों से उसके चिहरे व सिर पर बुरी तरह वार किए हुए थे। शव के पास काफी रक्त पड़ा था।
उन्होंने कहा कि विशाल सहोता के पास से एक देसी कट्टा पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए है उसके कपड़ों पर भी रक्त के निशान पाए गए। जिसे उसने धोने की कोशिश भी की हुई है। उन्होंने कहा कि विशाल सहोता को पकडऩे के लिए दिल्ली व पंजाब में कई जगह रेड की गई थी। विशाल सहोता लगातार अपना टिकाना बदलता रहा। विशाल सहोता व गगनदीप ने रजिंद्र कुमार उर्फ रवि ककी हत्या कर मोटरसाईकल की चाबी व हत्या में उपयोग किया तेजधार हथियार जंगल में फेंक दिया और फरार हो गए थे। जिसके बाद एसएचओ हरोली सुनील सांख्याप, हेड कांस्टेवल महिंद्र सिंह, कांसटेबल नीरज व बलजीत सिंह की टीम ने आरोपी विशाल सहोता को सोलन में पडक़े टोल बैरियर सनवाल से नाका लगाकर ग्रिफतार कर लिया। उन्होंने कहा दूसरा आरोपी गगनदीप सिंह को भी शीध्र ग्रिफतार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोनों को चोरियों व एनडीपीएस के मामले में शामिल होने की अशंका है। जिसका पता दूसरे आरोपी गगनदीप को पकड़ कर और विशाल सहोता से पूछताछ दौरान पता करेगें।
एसपी अर्जित सेन ठाकुर पूरे मामले की जानकारी देते हुए और पकड़ा गया आरोपी और मृर्तक राजिंद्र कुमार उर्फ रवि की फाइल फोटो

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अपने अधिकारों का गलत प्रयोग कर किसी को लाभ पहुंचाना भी दंडनीय अपराध: डी.एस.पी मनीश कुमार

सार्वजनिक स्थानों पर विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर की टीम ने लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ किया जागरुक होशियारपुर, 04 नवंबर: विजिलेंस ब्यूरो होशियारपुर यूनिट की ओर से विजिलेंस जागरुकता सप्ताह संबंधी ‘भ्रष्टाचार का विरोध करो,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टेंपरेरी ऑपरेटर और अप्रेंटिसशिप के भरे जायेंगे 100 पद – 22 अक्तूबर को आयोजित होगा कैंपस इंटरव्यू : जिला रोजगार अधिकारी

एएम नाथ। चम्बा :   जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रोजगार कार्यालय बालू चम्बा में 22 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैंपस...
article-image
पंजाब

जिले की मंडियों में बारदाने की कोई कमी नहीं, निर्विघ्न हो रही है गेहूं की खरीद: डिप्टी कमिश्नर

गेहूं को बारिश से बचाने के लिए मंडियों में तिरपालों की है पूरी व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से गेहूं की खरीद को लेकर की गई व्यवस्था पर किसान संतुष्ट होशियारपुर  :  डिप्टी कमिश्नर...
article-image
पंजाब

एन.ओ.सी/एन.डी.सी. न मिलने पर हलफनामे के साथ दाखिल किए जा सकते हैं नामांकन पत्र

आर.ओ. की ओऱ से रिपोर्ट देने के लिए संबंधित अथारिटी को भेजे जाएंगे नामांकन दस्तावेज,    संबंधित अथारिटी 24 घंटों के भीतर देगा रिपोर्ट होशियारपुर, 30 सितंबर :  पंचायत चुनावों से संबंधित नामांकन दाखिल करने को...
Translate »
error: Content is protected !!