निर्माण कार्यों पर 3 करोड़ की धनराशि होगी व्यय – विक्रमादित्य सिंह ने हिक्किम नाला में पुल निर्माण की रखी आधारशिला : विद्युत उपकेंद्र ड़ल्ली में स्थानीय स्तर पर विद्युत आपूर्ति के लिए स्थापित किए जाएं उपकरण —विक्रमादित्य सिंह

by
चंबा 2 अगस्त : लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज होली घाटी के चोली-क्वारसी संपर्क सड़क मार्ग में हिक्किम नाला पर बनने वाले स्टील ट्रस पुल निर्माण की आधार शिला रखी। उन्होंने कहा कि 68 मीटर लंबे स्पेन वाले इस पुल के निर्माण कार्यों पर 3 करोड़ की धनराशि व्यय होगी तथा ग्राम पंचायत क्वारसी के लोगों को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।
विक्रमादित्य सिंह ने जन समस्याओं का समाधान करते हुए हिमाचल प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन के अधिकारियों को ड़ल्ली गांव में निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र से क्षेत्र के लोगों को विद्युत आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए 33 केवीए क्षमता के आवश्यक उपकरण स्थापित करने को कहा।
लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को कुलेठ घार में भूस्खलन के स्थाई समाधान को लेकर आपदा न्यूनीकरण कार्यों के तहत कार्य योजना तैयार करने को निर्देशित किया । साथ में उन्होंने अंदरलाग्रां पुल निर्माण को लेकर भी विभागीय प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश दिए ।
विक्रमादित्य सिंह ने स्थानीय लोगों की मांग पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लामू में अतिरिक्त भवन बनाने तथा रिक्त चल रहे पदों को जल्द भरने का आश्वासन भी दिया । उन्होंने इस दौरान निर्माणाधीन ज्युरा पुल का निरीक्षण किया तथा विभागीय अधिकारियों को निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए ।
लोक निर्माण तथा शहरी विकास मंत्री का इस दौरान खड़ामुख, गरोला, ज्युरा, लामु तथा हिलिंग गांव में स्थानीय लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ स्वागत किया । इस अवसर पर पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, वरिष्ठ प्रवक्ता राज्य कांग्रेस कमेटी अमित भरमौरी,सदस्य निदेशक मंडल राज्य पथ परिवहन निगम सुरजीत भरमौरी, पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्रह्मानंद ठाकुर, अध्यक्ष ज़िला युवा कांग्रेस कमेटी सुनाभ सिंह पठानिया, एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दिवाकर सिंह पठानिया, अधिशासी अभियंता मीत शर्मा, हमींदर् चौणा, सहायक अभियंता तेजू राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांधी से मिन्द्रा के बीच निश्चित अवधि के लिए बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने जारी किए दिशा निर्देश एएम नाथ। चंबा :  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने मोटर वाहन अधिनियम-1988 की धारा 115 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता, 30 खिलाड़ियों ने दिखाया दम : एसपी अमित यादव ने दी खेलों को बढ़ावा देने की प्रेरणा

रोहित जसवाल।  ऊना, 28 जून :  हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के सौजन्य से शनिवार को ऊना के स्विंग सिंग एंड स्विम स्लिम तरणताल में पहली एक दिवसीय जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का सफल आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा का भाग्य लिखना है गीत का शीर्षक : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ मनीष गर्ग ने वर्चुअली लॉन्च किया चंबा का स्वीप गीत

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला प्रशासन चंबा की एक अनोखी पहल एएम नाथ। चंबा :   जिला चंबा में आगामी लोकसभा चुनावों में मतदान की प्रतिशतता बढ़ाने के उद्देश्य से उपायुक्त मुकेश रेपसवाल के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व विधायक विशाल नेहरिया ने की दूसरी शादी : HAS ओशीन शर्मा से हुआ था तलाक, अब कौन बनी दुल्हन?

धर्मशाला :   हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के भाजपा के पूर्व विधायक विशाल नेहरिया (36) ने दूसरी शादी की है। धर्मशाला में पूर्व विधायक ने स्वाति कपूर से सात फेरे लिए हैं। इससे पहले, सूबे...
Translate »
error: Content is protected !!